CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

रोहित-विराट की वर्ल्ड कप 2027 में जरूरत नहीं? पूर्व साथी के बयान ने मचाई सनसनी

भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बहस का सिलसिला जारी है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Rohit Sharma and Virat Kohli
Rohit Sharma and Virat Kohli

Rohit-Virat for 2027 ODI World Cup: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शुरू होने में अब करीब एक साल और कुछ महीनों का वक्त बचा है। इस समय सभी टीमें वर्ल्ड कप महाकुंभ के लिए अपनी एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन की तलाश में हैं। जिसमें एक टीम इंडिया भी शामिल है, लेकिन भारतीय टीम में अभी तक रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर बहस जारी है। 

रोहित-विराट के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बहस का दौर जारी

टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने अभी तक स्पष्ट रूप नहीं दिखाया है कि ये दोनों दिग्गज वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में एक सवाल हर किसी के मन में बना है कि क्या रोहित-विराट वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? 

यह भी पढ़े- 10 महीनें...5 बार इंजर्ड, शुभमन गिल की फिटनेस पर उठे सवाल, ऐसे वर्ल्ड कप कैसे जीतेंगे कप्तान साहब?

शिखर धवन ने दोनों सुपरस्टार्स के वर्ल्ड कप खेलने को लेकर दिया अपना रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट में रोहित-विराट के खेलने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और इसी बीच दोनों दिग्गजों के पूर्व साथी खिलाड़ी रहे शिखर धवन ने अपना रिएक्शन दिया है। भारतीय टीम में रोहित-विराट के साथ लंबे समय तक एक साथ खेलने वाले गब्बर नाम से पहचाने जाने वाले शिखर धवन ने दो-टूक शब्दों में बताया है कि हिटमैन और किंग कोहली का वर्ल्ड कप में अहम योगदान रहेगा।

धवन ने कहा- रोहित-विराट का वर्ल्ड कप में रहेगा अहम योगदान

पूर्व बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने एएनआई के साथ बात करते हुए कहा,

"विराट कोहली और रोहित शर्मा इस खेल के दिग्गज हैं। विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों ने देश के लिए इतने सालों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि यह दोनों ही वर्ल्ड कप में दोनों का योगदान बहुत अधिक होगा और वह भारत को जीत दिलाने में मदद करेंगे।"

रोहित-विराट का इंग्लैंड दौरे पर रहा था अच्छा प्रदर्शन

भारतीय टीम के लिए इन दोनों ही दिग्गजों ने पिछले कुछ वक्त से संन्यास की अटकलों के बीच शानदार खेल दिखाया है। विराट कोहली के बल्ले से तो लगातार रन निकल रहें हैं, तो वहीं रोहित शर्मा जरूरत कुछ फ्लॉप रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में शानदार शतक लगाकर आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया था।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में