CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,119.0 +0.94%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3632 IND vs JPN +0.00%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%
ताजा खबर

"अब बस करो...ऐसे तो आप केएल राहुल भी करियर कर दोगे बर्बाद” पूर्व चीफ सेलेक्टर ने लगाए टीम मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को इंग्लैंड के दौरे पर टीम मैनेजमेंट ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा, जिसे श्रीकांत ने नाइंसाफी करार दिया।

KL Rahul
KL Rahul

S Srikkanth allegations against Team India management: भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार के बाद फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच में मिली हार के साथ ही भारत को सीरीज 1-2 से गंवानी पड़ी है। इसके बाद भारत के बैटिंग ऑर्डर में हुए बदलाव को लेकर पूर्व चीफ सेलेक्टर रहे एस श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है।

केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर श्रीकांत का टीम मैनेजमेंट पर निशाना

भारतीय टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रहे एस श्रीकांत ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर मैनेजमेंट को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के साथ नाइंसाफी होना बताया है, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में 388 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था। ऐसे में श्रीकांत का मानना है कि संजू और वैभव की तरह राहुल का करियर भी बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।

क्या केएल राहुल नंबर-7 या नंबर-7 के बल्लेबाज हैं? – श्रीकांत

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे एस श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से कहा कि

"क्या कोई इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए केएल राहुल को छठे नंबर पर भेजेगा? उस खिलाड़ी ने मुश्किल हालात में रन चेज़ करते हुए आपको कई जीत दिलाई हैं। क्या राहुल छठे या सातवें नंबर के बल्लेबाज़ हैं?"

संजू-वैभव की तरह केएल राहुल का भी करियर कर देंगे बर्बाद

इसके बाद उन्होंने आगे कहा,

 "जैसे आपने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप केएल राहुल का भी खराब कर रहे हैं। यह सरासर नाइंसाफी है। लॉर्ड्स में उनकी बॉडी लैंग्वेज भी ऐसी लग रही थी जैसे वह घबराए हुए हों।"

भारतीय टीम में जोस बटलर जैसे बल्लेबाज की जरूरत- श्रीकांत

श्रीकांत ने टीम इंडिया में जोस बटलर जैसे खिलाड़ी की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि

 "भारत को जोस बटलर जैसी भूमिका निभाने वाले किसी खिलाड़ी की जरूरत थी। यहीं पर किशन और श्रेयस अय्यर जल्दी आउट हो गए लेकिन अगर राहुल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आते, तो वह विराट कोहली का अच्छा साथ देते, जैसा उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में कुछ मौकों पर किया था। इसके बजाय, उन्होंने उसे तब बैटिंग के लिए भेजा जब मैच लगभग खत्म हो चुका था। अक्षर पटेल के साथ प्रति ओवर 15 रन की जरूरत होने पर वह भला मैच कैसे जीता सकता था?"

टैग:India

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में