CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर के वनडे में 3 ऐसे महारिकॉर्ड, जिसे विराट कोहली नहीं तोड़ पाएंगे कभी

विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर के अब तक एक के बाद एक रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कईं बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए हैं, लेकिन सचिन के कुछ ऐसे वनडे रिकॉर्ड है, जो शायद ही कोहली तोड़ पाएं

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
ODI records of Sachin that Virat will never surpass
ODI records of Sachin that Virat will never surpass

ODI records of Sachin that Virat will never surpass: वनडे क्रिकेट में जब भी रिकॉर्ड बुक का जिक्र होता है, तो सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले याद आता है। 18,000 से ज्यादा रन, शतकों का ऐतिहासिक आंकड़ा और सालों तक कायम रहे कई बड़े रिकॉर्ड्स—सचिन ने इस फॉर्मेट में ऐसी विरासत बनाई, जिसे छूना भी कभी नामुमकिन जैसा माना जाता था। लेकिन फिर आए विराट कोहली… और देखते ही देखते रिकॉर्ड बुक के कई पन्नों पर सचिन के नाम के आगे विराट का नाम लिखा जाने लगा। सबसे तेज 10 हजार, 11 हजार, 12 हजार, 13 हजार, 14 हजार और 15 हजार वनडे रन तक पहुंचने जैसे कई बड़े मुकाम विराट अपने नाम कर चुके हैं। यही नहीं, वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में भी विराट ने सचिन को पीछे छोड़कर इतिहास बदल दिया।


लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… बल्कि यहीं से असली सवाल शुरू होता है। क्योंकि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स की उस विशाल विरासत में 3 ऐसे आंकड़े आज भी खड़े हैं, जहां विराट कोहली के लिए पहुंचना बेहद मुश्किल नजर आता है। ये सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि सचिन के उस लंबे वनडे करियर की निशानी हैं, जिसे क्रिकेट की दुनिया दशकों तक याद रखेगी। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 3 वनडे रिकॉर्ड जिसे विराट कभी नहीं तोड़ पाएंगे। 

#1. वनडे में सबसे ज्यादा मैच

सबसे पहले बात उस रिकॉर्ड की, जहां सचिन तेंदुलकर की बढ़त आज भी काफी बड़ी है। सचिन ने अपने वनडे करियर में कुल 463 मैच खेले, जो इस फॉर्मेट में उनके लंबे और शानदार करियर को दिखाता है। वहीं विराट कोहली अब तक 315 वनडे मैच खेल चुके हैं। यानी विराट के पास सचिन के इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी 148 मैचों का अंतर है। विराट का करियर भी बेहद लंबा रहा है, लेकिन 463 वनडे मैचों तक पहुंचना अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है। यही वजह है कि मैचों का यह आंकड़ा सचिन के उन रिकॉर्ड्स में शामिल है, जिसे पार करने के लिए विराट कोहली को काफी लंबा सफर तय करना होगा।

#2. वनडे में सबसे ज्यादा रन

दूसरा रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का। सचिन तेंदुलकर ने अपने 463 मैचों के करियर में 18,426 रन बनाए और इस आंकड़े तक पहुंचने में उन्हें वर्षों की निरंतरता लगी। विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को चुनौती जरूर दी है और उनके नाम 15,080 से ज्यादा रन दर्ज हैं। दोनों के बीच करीब 3,346 रनों का अंतर है। विराट जिस अंदाज में लंबे समय तक रन बनाते रहे हैं, उसने उन्हें सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचाया है, लेकिन 18,426 रन का आंकड़ा अब भी काफी बड़ा लक्ष्य है। खास बात यह है कि यह सिर्फ रनों की संख्या नहीं, बल्कि लंबे समय तक लगातार वनडे क्रिकेट खेलने और प्रदर्शन करने का प्रमाण भी है।

यह भी पढ़े- सब विराट के रिकॉर्ड्स देख रहे थे… तभी शुभमन गिल ने कर दिया ऐसा कारनामा, 2 बड़े कीर्तिमान किए अपने नाम

#3. वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी

तीसरा रिकॉर्ड है वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 96 फिफ्टी दर्ज कीं। विराट कोहली के नाम फिलहाल 79 अर्धशतक हैं। यानी यहां सचिन और विराट के बीच 17 फिफ्टी का अंतर है। विराट की पहचान वनडे क्रिकेट में निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर रही है और उन्होंने कई मौकों पर सचिन के रिकॉर्ड्स को चुनौती दी है, लेकिन अर्धशतकों के मामले में सचिन अभी भी आगे हैं। ऐसे में 96 फिफ्टी का आंकड़ा भी सचिन के वनडे करियर की एक खास उपलब्धि है, जिसे पार करने के लिए विराट को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में