सब विराट के रिकॉर्ड्स देख रहे थे… तभी शुभमन गिल ने कर दिया ऐसा कारनामा, 2 बड़े कीर्तिमान किए अपने नाम
वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरूवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली के साथ ही शुभमन गिल ने भी जबरदस्त शतक जड़ा और अपने नाम 2 खास रिकॉर्ड बनाएं।

Two special records by Shubman Gill: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया के लिए मैदान पर सिर्फ एक ही कहानी नहीं लिखी गई। जहां एक तरफ विराट कोहलीकी ऐतिहासिक पारी और 5 बड़े रिकॉर्ड्स ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, विराट कोहली ने खूब महफिल लूटी, लेकिन वहीं दूसरी तरफ भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी चुपचाप ऐसे दो बड़े मुकाम हासिल कर लिए, जो उनकी मौजूदा फॉर्म और वनडे क्रिकेट में बढ़ते कद की कहानी बताते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरूवनंतपुरम में खेले गए इस पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने 108 गेंदों में 110 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के साथ ही 2 ऐसे खास रिकॉर्ड्स अपने नाम किए, जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया था, लेकिन इन रिकॉर्ड्स से उन्होंने अपना नाम खास लिस्ट में भी दर्ज करवा लिया। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 2 खास कीर्तिमान जो इस मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने नाम हासिल किए।
#1. 2026 में वनडे के सबसे ज्यादा रन
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए साल 2026 वनडे क्रिकेट में शानदार साबित हो रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के बाद गिल इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 9 पारियों में 671 रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 9 पारियों में 573 रन हैं। यानी गिल ने रूट से 98 रन ज्यादा बनाकर 2026 के वनडे रन-स्कोरर्स में पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह आंकड़ा बताता है कि इस साल वनडे क्रिकेट में गिल का बल्ला लगातार कितनी मजबूती से चल रहा है।
यह भी पढ़े- विराट कोहली ने पहले वनडे में रचा इतिहास, एक साथ तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
#2. सबसे तेज 10 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय
शुभमन गिल ने इसी मुकाबले के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 10 शतक पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने महज 67 पारियों में अपना 10वां वनडे शतक लगाया। उन्होंने इस मामले में शिखर धवन और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। धवन को 10 वनडे शतक पूरे करने के लिए 77 पारियां लगी थीं, जबकि विराट कोहली ने 80 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। इस तरह गिल ने दोनों से कम पारियों में 10 शतक पूरे कर भारतीय वनडे क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।




