टीम इंडिया को लगा करारा झटका, स्टार बल्लेबाज श्रीलंका दौरे से हुआ बाहर; अब ये खिलाड़ी नंबर-3 पर बनेगा रिप्लेसमेंट
भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां 15 अगस्त से दोनों ही टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

Team India Star batter ruled out of Sri Lanka tour: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से ठीक पहले एक करारा झटका लगा है। 15 अगस्त से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के इस युवा स्टार बल्लेबाज के बाहर होने से भारत के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
साई सुदर्शन श्रीलंका दौरे से चोट की वजह से हुए बाहर
भारतीय टीम के फैंस कप्तान शुभमन गिल की इंजरी को लेकर चिंतित है और इसी बीच गिल के साथी खिलाड़ी साई सुदर्शन श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं। तमिलनाडू का ये युवा बल्लेबाज पिछले ही महीनें से अपने दाएं पैर के अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। उनकी ये इंजरी समय रहते ठीक नहीं हो पाई है और वो इस दौरे से बाहर हो गए हैं।
अंगूठे की चोट फिर से उभरी
24 वर्षीय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को श्रीलंका-ए के दौरे पर दाएं हाथ के पैर के अंगूठे पर चोट लगी थी। वो इस चोट से तेजी के साथ उबर रहे थे। इसी वजह से उन्हें श्रीलंका के इस दौरे पर टेस्ट स्क्वाड में शामिल किया गया था। लेकिन अब उनकी ये इंजरी फिर से उबर आई है और बताया जा रहा है कि उन्हें दर्द के साथ सूजन बढ़ गई है। इसी वजह से साई सुदर्शन को इस दौरे से बाहर होना पड़ा है।
यह भी पढ़े- रोहित-विराट की वर्ल्ड कप 2027 में जरूरत नहीं? पूर्व साथी के बयान ने मचाई सनसनी
श्रीलंका-ए के खिलाफ साई सुदर्शन का रहा था कमाल का प्रदर्शन
भारतीय टीम के इस दौरे से जसप्रीत बुमराह के बाद अब साई सुदर्शन के रूप में दूसरा खिलाड़ी है, जो चोट से उबर नहीं पाने की वजह से बाहर हुए हैं। सुदर्शन की चोट बहुत बड़ा झटका इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि वो जून में हुए श्रीलंका-ए के खिलाफ प्रथम श्रेणी मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी कर चुके हैं, जहां सुदर्शन ने 132, 7*. 168, 25* के स्कोर किए थे। ऐसे में वो इस दौरे पर काफी काम आ सकते थे।
देवदत्त पडिक्कल को नंबर-3 पर मौका मिलना है तय
साई सुदर्शन के इस टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद अब नंबर-3 के लिए कर्नाटक के प्रतिभाशाली बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का खेलना तय माना जा रहा है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में शानदार शतक जड़ा और 103 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए हैं




