वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा SUPER SUNDAY, 27 सितंबर को क्रिकेट की ये बड़ी 6 टीमें 50 ओवर्स फॉर्मेट में करेंगी धमाल
वनडे क्रिकेट फॉर्मेट के लिहाज से 27 सितंबर का दिन बहुत खास होगा। सुपर संडे के इस दिन क्रिकेट की 3 टीमें आपस में कहीं ना कहीं मुकाबला करने उतरेंगी।

SEPTEMBER 27th IS SUPER SUNDAY ODIs: वनडे क्रिकेट में 27 सितंबर का दिन सिर्फ एक और रविवार नहीं होने वाला है। इस दिन 50 ओवर के फॉर्मेट की 6 बड़ी टीमें मैदान पर उतरेंगी और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें इन मुकाबलों पर टिकी रहेंगी। लेकिन इस पूरे दिन की असली कहानी सिर्फ जीत-हार तक सीमित नहीं है।
27 सितंबर का सुपर संडे होगा बहुत खास
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला 2027 वनडे वर्ल्ड कप अब ज्यादा दूर नहीं है और ऐसे में हर मुकाबला खिलाड़ियों के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका बनता जा रहा है। कौन-सी टीम अपनी तैयारियों का दम दिखाएगी, कौन-सा खिलाड़ी वर्ल्ड कप की रेस में बड़ा दावा पेश करेगा और किस टीम पर बढ़ेगा दबाव? 27 सितंबर का यह SUPER SUNDAY दिखाएगा किसमें कितना है दम।
एक ही दिन में 3 सुपरहीट वनडे मुकाबले
वनडे क्रिकेट के रोमांच के लिए 27 सितंबर 2026 की तारीख बेहद खास होने वाली है। रविवार के दिन एक ही वक्त के आसपास दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में 50 ओवर के क्रिकेट का ऐसा धमाका देखने को मिलेगा, जहां छह बड़ी टीमें मैदान पर उतरेंगी। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा ODI, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला और इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच तीसरा ODI—यानी पूरे दिन क्रिकेट फैंस के पास एक्शन की कोई कमी नहीं होगी। खास बात यह है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही हैं, इसलिए इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी खास नजर रहेगी।
यह भी पढ़े- टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में हासिल किया बड़ा मुकाम, 200 जीत के साथ ये अनोखा रिकॉर्ड है बहुत खास
दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया — दूसरा ODI
सुपर संडे की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे ODI से होगी। दोनों टीमों के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज है और दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू होगा। सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड में और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफ्स्ट्रूम के जेबी मार्क्स ओवल में निर्धारित है।
इसके बाद भारतीय फैंस की नजरें टीम इंडियाऔर वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले ODI पर रहेंगी। यह मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह तीन मैचों की ODI सीरीज है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारत का यह घरेलू वनडे सीजन की शुरुआत भी है और 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज में टीम कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
इंग्लैंड vs श्रीलंका — तीसरा ODI




