CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

मुंबई इंडियंस स्टार की रिटायरमेंट से वापसी, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में मिली जगह

शबनिम इस्माइल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद वापसी करते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका के स्क्वाड में जगह बनाई।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Shabnim Ismail reverses retirement decision and makes comeback in South Africa squad for T20 World Cup 2026
Shabnim Ismail reverses retirement decision and makes comeback in South Africa squad for T20 World Cup 2026

South Africa Squad For Women's T20 World Cup 2026: 12 जून से इंग्लैंड की सरजमीं पर महिला टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू होने वाला है। इसके लिए धीरे-धीरे टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान करना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही BCCI ने टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित किया था। वहीं, अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उन 15 खिलाड़ियों के नामों का खुलासा कर दिया है, जो इस टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। स्क्वाड में सबसे बड़ा फैसला दिग्गज तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल की वापसी है, जिन्होंने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स आई थीं कि आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 37 साल की शबनिम इस्माइल संन्यास से वापसी कर सकती हैं। इसी वजह से दक्षिण अफ्रीका ने स्क्वाड की घोषणा में एक दिन की देरी की थी और प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी शुरू होने से कुछ मिनट पहले निरस्त कर दिया गया था। वहीं, अब उन्हें आधिकारिक रूप से दक्षिण अफ्रीका के स्क्वाड में जगह दी गई है। इस्माइल अपनी पूर्व नई गेंद की साथी मारिजेन कैप के साथ फिर से खेलती नजर आएंगी, जो बीमारी से उबरकर वापसी कर रही हैं। वहीं, स्क्वाड में पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल रिटायरमेंट से वापसी करने के बाद से नौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

बता दें कि शबनिम इस्माइल ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह फ्रेंचाइजी टी20 क्रिकेट लगातार खेल रही थीं। WPL में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं, WBBL और द हंड्रेड में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप स्क्वाड में दो नई खिलाड़ी भी शामिल

लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में ज्यादातर नियमित रूप से टीम का हिस्सा रहने वाली खिलाड़ियों को ही जगह दी गई है लेकिन हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दो नए चेहरों को भी मौका दिया गया। ये दो खिलाड़ी विस्फोटक फिनिशर और पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके और विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो हैं। रेनेके अपना पहला सीनियर वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार हैं। वहीं, मेसो 2025 में रेनेके की अगुवाई वाली अंडर-19 टीम का हिस्सा थीं, जिसने फाइनल तक का सफर तय किया था।  

यह भी पढ़ें: Women's T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, नंदनी शर्मा को पहली बार मिला मौका; देखें पूरा स्क्वॉड

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका का स्क्वाड 

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, शबनिम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर),  मारिजेन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस,  कराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन और डेन वैन नीकेर्क

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में