CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

Women's T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, नंदनी शर्मा को पहली बार मिला मौका; देखें पूरा स्क्वॉड

मैला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगी। चोट के बाद यास्तिका भाटिया की वापसी हुई है। देखें भारत का पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Indian Women's Cricket Team
Indian Women's Cricket Team

India Women's Squad for T20 World Cup 2026 : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। 2025 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा करने पर हैं। टीम की कमान एक बार फिर से हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही रहेगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी. हरमन को पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने कप्तान नियुक्त किया है. 

अमनजोत कौर और काशवी गौतम को नहीं मिली जगह 

इस बार सबसे बड़ी खबर तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को लेकर है।  विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें पहली बार टीम में जगह मिली है। दूसरी ओर, चोट के कारण अमनजोत कौर को टीम से बाहर होना पड़ा है। कप्तान हरमनप्रीत ने बताया कि वह लंबे समय तक मैदान से दूर रहेंगी। उनके अलावा काशवी गौतम भी घुटने की चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। चीफ सिलेक्टर अमिता शर्मा ने जानकारी दी है कि काशवी को जल्द ही सर्जरी करानी होगी।

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेटरों की घटिया हरकत, बाथरूम में तांक-झांक करते पकड़े गए 2 खिलाड़ी; जानें पूरा मामला

यास्तिका भाटिया की टीम में हुई वापसी 

फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि यास्तिका भाटिया की टीम में फिर से एंट्री हो गई है। वह लंबे समय से चोटिल थीं, जिसकी वजह से वह 2025 का वर्ल्ड कप और WPL 2026 भी नहीं खेल पाई थीं। उनके साथ ही राधा यादव को भी दोबारा मौका मिला है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज से बाहर कर दिया गया था।

इंग्लैंड एंड वेल्स को मिली है टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी 

इस मेगा इवेंट की मेजबानी इंग्लैंड एंड वेल्स मिलकर करेंगे, जिसकी शुरुआत 11 जून से होगी। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम को ग्रुप-A में रखा गया है, जहां उसके साथ ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें मौजूद हैं। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से होगा 

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने सफर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा. इसके बाद, टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपने बाकी 4 मैच नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेगी.

टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज करने से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड की सरजमीं पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है, जिसका आगाज 28 मई से होगा. वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 2 जून को खेला जाएगा. 

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरानी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में