ताजा खबर

राजस्थान रॉयल्स को अब जरूर हो रहा होगा पछतावा! रिलीज होते ही इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका

आईपीएल 2027 के रिटेंशन में राजस्थान रॉयल्स ने कईं खिलाड़ियों के रिलीज कर दिया है। जिसमें एक खिलाड़ी जिसे बाहर किया, उसने 2 दिन बाद ही 37 गेंद में शतक जड़ तहलका मचा दिया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Sensational century from a player released by RR
Sensational century from a player released by RR

Sensational century from a player released by RR: आईपीएल 2027 के लिए रिटेंशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के एक बड़े फैसले ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा। फ्रेंचाइजी ने अपने विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को रिलीज कर दिया। हालांकि, इस फैसले के बाद हेटमायर ने मैदान पर जो किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। अबू धाबी टी10 लीग में इस बल्लेबाज ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि विरोधी टीम के गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने महज 37 गेंदों में शतक जड़ते हुए अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी।

हेटमायर ने 39 गेंदों में ठोक दिए 102 रन

अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में एमिरेट्स ईगल्स और यूनाइटेड टाइगर्स के बीच खेले गए मुकाबले में शिमरोन हेटमायर का बल्ला जमकर बोला। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमिरेट्स ईगल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन इसके बाद हेटमायर ने मोर्चा संभालते हुए गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

29 वर्षीय कैरेबियाई बल्लेबाज ने महज 39 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 261.53 का रहा। हेटमायर ने अपनी इस तूफानी पारी में नौ चौके और आठ गगनचुंबी छक्के लगाए। उनकी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट लगाते हुए महज 37 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

यह भी पढ़े- राजस्थान रॉयल्स छोड़ना चाहते हैं यशस्वी जायसवाल! IPL 2027 से पहले नई टीम की तलाश

हेटमायर के दम पर एमिरेट्स ईगल्स ने खड़ा किया 147 रन का स्कोर

हेटमायर की इस आतिशी पारी की बदौलत एमिरेट्स ईगल्स की टीम निर्धारित 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाने में सफल रही। हेटमायर के अलावा डेविड वीजे ने भी उपयोगी योगदान दिया। उन्होंने महज 10 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। वहीं, काइल मेयर्स सात और एलेक्स हेल्स पांच रन बनाकर आउट हुए।

40 रन से हारी यूनाइटेड टाइगर्स की टीम

148 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड टाइगर्स की टीम निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 107 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान फखर जमान ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों में 45 रन बनाए। उनके अलावा फहीम अशरफ ने 20 रनों का योगदान दिया। हालांकि, दूसरे बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और टीम को 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

शानदार शतकीय पारी खेलने वाले शिमरोन हेटमायर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने के बाद हेटमायर ने अपने बल्ले से जोरदार जवाब दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में कौन सी फ्रेंचाइजी इस विस्फोटक बल्लेबाज पर बड़ा दांव लगाती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 647 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में