राजस्थान रॉयल्स छोड़ना चाहते हैं यशस्वी जायसवाल! IPL 2027 से पहले नई टीम की तलाश
आईपीएल 2027 का रिटेंशन संपन्न हो गया है, लेकिन फिर भी खिलाड़ियों के ट्रेड की खबरें बनी हुई हैं। यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन तो किया है, परंतु वो इस टीम को छोड़ना चाहते हैं।

Yashasvi Jaiswal wants to leave Rajasthan Royals: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर हलचल तेज हो गई है। कई बड़े खिलाड़ी ट्रेड के जरिए अपनी फ्रेंचाइजी बदल चुके हैं, लेकिन अब एक और बड़े नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल अपनी मौजूदा टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं और नई फ्रेंचाइजी की तलाश में हैं। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स उन्हें आसानी से रिलीज करने के मूड में नहीं है। दूसरी तरफ, ट्रेड के बदले बेहतर खिलाड़ियों की मांग के चलते अब तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है। ऐसे में सवाल है कि क्या IPL 2027 से पहले जायसवाल की टीम बदलने वाली है?
राजस्थान रॉयल्स छोड़ना चाहते हैं यशस्वी जायसवाल
टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल के ट्रेड को लेकर कई फ्रेंचाइजियों से बातचीत की है। हालांकि, अब तक किसी भी टीम के साथ बात नहीं बन पाई है। इसकी बड़ी वजह ट्रेड के बदले मिलने वाले खिलाड़ियों को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनना है। राजस्थान रॉयल्स को दूसरी टीमों की ओर से दिए गए ऑफर पसंद नहीं आए, जबकि फ्रेंचाइजियां भी RR की मांगों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं।
एक IPL सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यशस्वी जायसवाल अपनी टीम बदलने में रुचि दिखा रहे हैं। राजस्थान उन्हें रोकना चाहती है, लेकिन खिलाड़ी की नाराजगी को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उनके संभावित रिप्लेसमेंट पर भी विचार किया है।
क्या कप्तानी को लेकर नाराज हैं जायसवाल?
यशस्वी जायसवाल के राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की चर्चाओं के बीच कप्तानी का मुद्दा भी सामने आ रहा है। दरअसल, संजू सैमसन के ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था।
गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल पिछले सात साल से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम में एक अलग पहचान बनाई है और लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनका फ्रेंचाइजी से अलग होना राजस्थान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े- ऋषभ पंत नहीं तो कौन बनेगा लखनऊ का नया कप्तान? टॉम मूडी ने खोले 3 दावेदारों के नाम
इन 4 टीमों ने दिखाई यशस्वी जायसवाल में दिलचस्पी
यशस्वी जायसवाल को लेकर ट्रेड की चर्चा में चार फ्रेंचाइजियों के नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स से जायसवाल के ट्रेड को लेकर बातचीत की थी।
हालांकि, दोनों टीमों के साथ डील फाइनल नहीं हो पाई। लखनऊ सुपर जायंट्स राजस्थान की ओर से मांगे गए खिलाड़ियों के बदले ट्रेड करने के लिए तैयार नहीं थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से दिए गए खिलाड़ियों का ऑफर राजस्थान रॉयल्स को पसंद नहीं आया।
इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने भी यशस्वी जायसवाल को अपनी टीम में शामिल करने पर विचार किया था, लेकिन यह बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। रिपोर्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी सामने आया है, जो अब भी जायसवाल को ट्रेड करने की रेस में बनी हुई है।
क्या IPL 2027 में नई टीम से खेलेंगे यशस्वी?
फिलहाल यशस्वी जायसवाल के ट्रेड को लेकर किसी भी फ्रेंचाइजी की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राजस्थान रॉयल्स उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहती है, जबकि दूसरी टीमों की दिलचस्पी ने इस मामले को और दिलचस्प बना दिया हैअब देखना होगा कि 9 दिसंबर से पहले राजस्थान रॉयल्स और दूसरी फ्रेंचाइजियों के बीच कोई बेहतर डील हो पाती है या फिर यशस्वी जायसवाल IPL 2027 में भी गुलाबी जर्सी में ही नजर आएंगे।




