ताजा खबर

मैदान पर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, फिर किचन में बैठकर उड़ाया मटन का लुत्फ; SKY का वीडियो वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में व्यस्त हैं, जहां वो मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Suryakumar Yadav enjoys a mutton feast:
Suryakumar Yadav enjoys a mutton feast:

Suryakumar Yadav enjoys a mutton feast:भारतीय क्रिकेट टीमके टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने अलग अंदाज और विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर अपने अनोखे शॉट्स से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले SKY अब अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बिल्कुल देसी अंदाज में नजर आए। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह साथी खिलाड़ी सरफराज खान के साथ मटन की दावत का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं।

किचन में जमीन पर बैठकर मटन खाते दिखे SKY

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव और सरफराज खान किसी शानदार रेस्टोरेंट या लग्जरी डाइनिंग टेबल पर नहीं, बल्कि किचन में जमीन पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। दोनों खिलाड़ी बड़े ही देसी अंदाज में मटन का लुत्फ उठा रहे हैं। उनके पास मटन से भरा बर्तन रखा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ गरमा-गरम रोटियां भी बनाई जा रही हैं।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

सूर्या के देसी अंदाज ने जीता फैंस का दिल

सूर्यकुमार यादव का यह सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मैदान पर अपने आक्रामक खेल से सुर्खियां बटोरने वाले SKY का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस देसी अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं।

पहले मैच में बल्ले से मचाया था तूफान

दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। मुंबई की कप्तानी करते हुए उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी की। सूर्या ने महज 20 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली और उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज से एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में उनका कोई जवाब नहीं है।

यह भी पढ़े- क्रिकेट फैंस तैयार हो जाएं! इसी महीनें भारत-पाकिस्तान की फिर होगी भिड़ंत, सामने आई बड़ी तारीख

मुंबई ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। ऐसे में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का सरफराज खान के साथ मटन और गरमा-गरम रोटियों का लुत्फ उठाते हुए वीडियो सामने आया है। अब उनका यह वीडियो क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बन गया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 609 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में