CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

स्मृति मंधाना की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी के दम पर भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराया, एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम

महिला एशिया कप 2026 में भारत ने हांगकांग को 137 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। स्मृति मंधाना ने रिकॉर्डतोड़ 124 रन की शतकीय पारी खेली।

India W defeated Hong Kong Women and qualify for semi-final of Women's Asia Cup 2026
India W defeated Hong Kong Women and qualify for semi-final of Women's Asia Cup 2026

Women's Asia Cup 2026: दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप टी20 में भारत ने धमाकेदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप ए के मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग, चीन को 137 रन से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 193/5 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में हांगकांग की पूरी टीम 16.2 ओवर में महज 56 रन पर सिमट गई। भारत की इस जीत की सबसे बड़ी स्टार स्मृति मंधाना रहीं, जिन्होंने 124 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। शेफाली 17 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद प्रतिका रावल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। हालांकि, एक छोर पर स्मृति मंधाना ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा और देखते ही देखते शतक पूरा कर लिया।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 124 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी


स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों में 124 रन बनाए। उनकी पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मंधाना की इस पारी की बदौलत भारत ने 193 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और उन्होंने मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

इस पारी के साथ मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने मिताली राज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा 124 रन की पारी के दौरान उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 18वां शतक रहा, जिससे उन्होंने मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा।

मंधाना की यह पारी महिला T20I में भारत की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर में भी शामिल हो गई। साथ ही महिला एशिया कप में भी उन्होंने सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए। प्रतिका रावल ने 12 गेंदों में 10, ऋचा घोष ने 13 गेंदों में 11 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए। हांगकांग की ओर से मरीना लैम्पलॉफ ने दो विकेट लिए।

भारतीय गेंदबाजों के आगे हांगकांग ने टेके घुटने

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद भी भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और हांगकांग के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने 27 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि यास्मिन दासवानी ने 23 गेंदों में 11 रन बनाए। मरीना लैम्पलॉफ ने 15 गेंदों में 14 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

भारत की गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा सबसे सफल रहीं। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट झटके। नंदानी शर्मा ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं, प्रेमा रावत और श्रेई चारणी को भी दो-दो सफलता मिली। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के कारण हांगकांग की पारी 16.2 ओवर में 56 रन पर खत्म हो गई।

137 रन की इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और महिला एशिया कप 2026 के नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में