CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का SRH vs PBKS मैच किसने जीता? Cooper Connolly के रिकॉर्डतोड़ शतक ने बढ़ाया रोमांच

IPL 2026 में कल खेले गए SRH vs PBKS मैच का नतीजा जानें। Cooper Connolly के रिकॉर्डतोड़ शतक के बावजूद मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जानिए किस टीम ने जीत दर्ज की।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
SRH vs PBKS Match Result  Cooper Connolly century goes in vain
SRH vs PBKS Match Result Cooper Connolly century goes in vain

Who won yesterday's SRH vs PBKS Match: 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। इस मैच में पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 33 रनों जीत दर्ज की और श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा। घरेलू मैदान पर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने पूरे ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बनाए। 

पंजाब किंग्स केकूपर कोनोली ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला, इसी वजह से हैदराबाद ने टारगेट डिफेंड करते हुए शुरुआत से लेकर अंत तक अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। 

कोनोली का प्रयास नहीं आया काम, बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन पंजाब को पड़ा भारी 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 23 रन के स्कोर तक अपने दोनों ओपनर प्रियांश आर्य, और प्रभसिमरन सिंह के विकेट गंवा दिए और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर भी चलते बने। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने 14 गेंदों में 28 रन बनाकर कुछ तेजी दिखाई, लेकिन वह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके।

एक छोर से कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और पंजाब की उम्मीदों को जिंदा रखा। उन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। सूर्यांश शेडगे ने 25 रन और मार्को जानसेन ने 19 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज कोनोली का लंबा साथ नहीं दे पाया। इसी वजह से उनका नाबाद शतक बेकार गया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस और शिवांग कुमार दो-दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। 

क्लासेन-ईशान ने जड़े अर्धशतक, हैदराबाद ने बनाया बड़ा स्कोर 

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत से ही पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया था। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रन और ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इस तरह हैदराबाद ने पावरप्ले में ही 79 रन बना दिए थे।

मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन ने 32 गेंदों में 55 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन बनाकर पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। आखिरी ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 13 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत हैदराबाद ने 235 का स्कोर खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें: IPL Final Venue List: 2008 से 2026 तक कहां खेले गए खिताबी मुकाबले, अहमदाबाद फिर बना मेजबान

IPL में कूपर कोनोली शतक लगाने वाले सबसे युवा विदेशी 

पंजाब किंग्स को हार जरूर मिली, लेकिन कूपर कोनोली ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। कोनोली ने यह रिकॉर्ड 22 साल 257 दिन की उम्र में बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के नाम था, जिन्होंने 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 23 साल 122 दिन की उम्र में शतक लगाया था। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में