CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL के बीच टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

सूर्यकुमार यादव शादी के 10 साल बाद पिता बने हैं। यह मौका सूर्या और देविशा के लिए बेहद खास है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
suryakumar yadav and devisha shetty
suryakumar yadav and devisha shetty

Suryakumar Yadav Became Father: भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2026 के बीच बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, सूर्या पहली बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी देविशा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आते ही फैंस सूर्या कर उनकी पत्नी को माता-पिता बनने की बधाइयां दे रहे हैं। खराब फॉर्म के बीच सूर्या को बेटी के आने से ताकत मिलेगी। 

शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव 

सूर्या और देविशा ने जुलाई 2016 में सात फेरे लिए थे। शादी करने से पहले दोनों ने लगभग 6 साल एक-दूसरे को डेट किया था और फिर परिवार वालों की रजामंदी के बाद लव मैरिज की थी। क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में देविशा ने सूर्या को काफी सपोर्ट किया था। वह उन्हें मौका न मिलने की वजह से निराश नहीं होने देती थी, बल्कि उन्हें अपने खेल पर और फोकस करने के लिए प्रेरित करती रहती थीं। 

यह भी पढ़ें: रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल ने सरेआम की वेपिंग, अर्शदीप सिंह ने गलती से शेयर किया वीडियो

सूर्या ने खास पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की अपनी खुशी

पिता बनने की गुड न्यूज़ भारतीय टी20 कप्तान सूर्या ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी नन्ही बेटी अपने आने मम्मी-पापा की उंगलियों को पकड़ी नजर आ रही है। सूर्या ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 

"किलकारियों, दुआओं और नए सपनों के साथ—हमने अपनी नन्हीं परी का स्वागत किया।" 

RCB के खिलाफ मैच मिस कर सकते हैं सूर्यकुमार यादव 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्या 10 मई को RCB और MI के बीच होने वाला मैच मिस कर सकते हैं। वह टीम के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए हैं। सूर्या इस खास लम्हे में ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पत्नी और बेटी के साथ बिताना चाहते हैं। वैसे भी सूर्या का फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहा, तो प्लेइंग-11 में उनके न होने से टीम को कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।

सूर्या ने पिछले मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में LSG के विरुद्ध टीम की कमान संभाली थी और टीम को लगातार तीन मुकाबले हारने के बाद जीत नसीब हुई थी। RCB के खिलाफ अगर पांड्या की टीम में वापसी नहीं होती है, तो ये देखने वाली बात होगी कि टीम की अगुआई कौन करेगा। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में