CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

रियान पराग के बाद अब युजवेंद्र चहल ने सरेआम की वेपिंग, अर्शदीप सिंह ने गलती से शेयर किया वीडियो

युजवेंद्र चहल फ्लाइट में अपने पंजाब किंग्स के टीम मेंबर्स के बीच बैठकर वेपिंग करते हुए पकड़े गए। अर्शदीप के यूट्यूब वीडियो में इसका खुलासा हुआ।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
yuzvendra chahal vaping
yuzvendra chahal vaping

Yuzvendra Chahal Vaping Video: भारतीय खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल में नियमों की धज्जियां उड़ाने का सिलसिला जारी है। हाल ही में रियान पराग को लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए कैमरे ने पकड़ा था, जिसके बाद BCCI ने उनके खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया था। हालांकि, इसके बावजूद अब एक और खिलाड़ी यही हरकत करते हुए पकड़ा गया है और वो अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने शर्मनाक हरकत फ्लाइट के अंदर की, जिसका वीडियो पंजाब किंग्स के उनके साथी खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। हालांकि, अब अर्शदीप ने वीडियो को एडिट कर दिया है। 

वीडियो में ई-सिगरेट छुपाते दिखे चहल 

इस वीडियो को देखने के बाद पता चलता है कि जब चहल के ऊपर कैमरा गया था, तो वह जल्दबाजी में ई-सिगरेट को छुपाने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान वह हंस भी रहे थे. आईपीएल के मौजूदा सीजन में ये वेपिंग से जुड़ा दूसरा मामला है. चहल से पहले रियान पराग को यही हरकत ड्रेसिंग रूम (28 अप्रैल को) में करते हुए देखा गया, जिसके बड़ा BCCI ने उनकी 25% मैच फीस काटी थी और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा था. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड द्वारा चहल को क्या सजा सुनाई जाती है.

यह भी पढ़ें: IPL के बीच टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

आप भी देखें ये वीडियो:

चहल ने हाल ही में छोड़ी है शराब 

आईपीएल के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले चहल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने हाल ही में शराब पीना छोड़ा है। चहल ने बताया था कि उन्होंने पिछले 6 महीनों से शराब का सेवन नहीं किया है। उन्होंने ये फैसला आईपीएल में अपना 150% देने के चलते लिया था। चहल चाहते थे कि युवा खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लें। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद चहल सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का शिकार बन रहे हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में