ताजा खबर

मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दांव, USA की इस खिलाड़ी को अचानक किया अपनी टीम में शामिल

मुंबई इंडियंस ने अगले साल होने वाले सीजन से पहले एक बड़ा दांव खेला है। ऑक्शन से पहले उन्होंने अचानक ही अमेरिका की एक खिलाड़ी को 10 लाख में ट्रेड किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mumbai Indians Trade for USA Player
Mumbai Indians Trade for USA Player

Mumbai Indians Trade for USA Player: मुंबई इंडियंसकी फ्रेंचाइजी ने अपने एक फैसले से फैंस को चौंका दिया है। आगामी सीजन से पहले इस टीम ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दूसरी फ्रेंचाइजी की खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया है। खास बात ये है कि इस डील के लिए कोई बड़ी रकम भी खर्च नहीं करनी पड़ी। महज 10 लाख रुपये की फीस पर इस खिलाड़ी की नई टीम में एंट्री हो गई है। 

WPL 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दांव

 हम यहां पर इंडियन प्रीमियर लीग नहीं बल्कि विमेंस प्रीमियर लीग की बात कर रहे हैं, जहां 2 बार अब तक खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन से ठीक पहले बड़ा दांव खेलते हुए यूएसए की खिलाड़ी को यूपी वॉरियर्स से ट्रेड कर लिया है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

USA की लेफ्ट ऑर्म  तारा नॉरिस को यूपी वॉरियर्स से किया ट्रेड

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 से पहले अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को यूपी वॉरियर्स से ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया है। इस ट्रेड के तहत नॉरिस मुंबई इंडियंस के साथ उनकी मौजूदा फीस 10 लाख रुपये में जुड़ेंगी। यह मुंबई इंडियंस का विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहला ट्रेड है। टीम ने आगामी सीजन से पहले अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है।

2023 से खेल रही है तारा नॉरिस, WPL में अब तक खेले हैं 5 मैच

तारा नॉरिस इससे पहले WPL के उद्घाटन सीजन 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल चुकी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने WPL करियर के शुरुआती मुकाबले में ही इतिहास रच दिया था। नॉरिस ने 29 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और लीग में पांच विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं। उन्होंने अपने पहले सीजन में 5 मुकाबले खेले और कुल 7 विकेट अपने नाम किए। अब मुंबई इंडियंस की जर्सी में उनके प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

यह भी पढ़े- T20I में 200+ रन डिफेंड करने में कौन है सबसे आगे? भारतीय कप्तानों की पूरी लिस्ट

अमेरिका के लिए तारा नॉरिस ने झटके हैं 21 टी20 विकेट

अमेरिका के लिए भी शानदार है तारा नॉरिस का रिकॉर्ड। इस बाएं हाथ की तेज गेंदबाज ने अमेरिका की महिला टीम के लिए अब तक 17 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 21 विकेट हासिल किए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट है। वहीं, WPL में उनके नाम 5 मैचों में 7 विकेट दर्ज हैं। उनकी बाएं हाथ से गेंदबाजी मुंबई इंडियंस के अटैक में विविधता ला सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नॉरिस WPL 2027 में अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए कैसा प्रदर्शन करती हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 569 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में