CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

2026 में इन खिलाड़ियों ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, इस साल भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2026 के साल में कईं युवा खिलाड़ियों को नेशनल कैप पहनने का मौका मिला। तीनों ही फॉर्मेट में मिलाकर आधे दर्जन से ज्यादा खिलाड़ी इस साल अब तक डेब्यू कर चुके हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
list of players making their debut for India in 2026
list of players making their debut for India in 2026

Complete list of players making their debut for India in 2026: वैभव सूर्यवंशी से लेकर मानव सुथार.... साल 2026 भारतीय क्रिकेटके लिए नए चेहरों का साल साबित हुआ। एक तरफ कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिला, तो दूसरी तरफ युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। कुछ खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू मैच में ही रिकॉर्ड बना दिए, तो कुछ ने शानदार प्रदर्शन कर भविष्य के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी।

इस साल टेस्ट फॉर्मेट से लेकर वनडे फॉर्मेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कईं खिलाड़ियों को नेशनल क्रिकेट टीम की कैप पहनने का मौका मिला। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने इस साल भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया।

#मानव सुथार (टेस्ट)

भारत के लिए इस साल का सबसे पहला डेब्यू टेस्ट में आया, जब जून में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेला गया। राजस्थान के इस युवा खिलाड़ी को पहली बार मौका मिला और उन्होंने पहले ही मैच में शानदार खेल दिखाते हुए पहली पारी में 6 विकेट झटके। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 1 विकेट लिया। मैच में 7 विकेट लेने के साथ ही 28 रन भी बनाए।

#हर्ष दुबे (वनडे)

विदर्भ के ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्ष दूबे को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। अपनी फिरकी का कमाल दिखाने के बाद बल्ले से उन्हें मौका नहीं मिल सका है।

यह भी पढ़े- जिम्बाब्वे दौरे पर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फ्लॉप, तीसरे टी20 में भी नहीं चला बल्ला; अब टीम से होंगे बाहर?

#गूरनूर बराड़ (वनडे)

पंबाज के तेज गेंदबाज गूरनूर बराड़ को पिछले ही महीने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में डेब्यू करने का अवसर दिया गया। इस खिलाड़ी ने डेब्यू पर ही शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बराड को वनडे में लगातार मौका मिल रहे हैं।

#प्रिंस यादव (वनडे, टी20 इंटरनेशनल)

आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से जबरदस्त छाप छोड़ने के बाद दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ जून में वनडे में पहली बार मौका मिला। अपने वनडे डेब्यू में उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद जल्द ही प्रिंस यादव को टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू मिला, जहां आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट झटके।  

#सूर्यांश शेडगे (टी20 इंटरनेशनल)

मुंबई के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे को आईपीएल में कुछ प्रभावशाली पारियों के दम पर आयरलैंड के खिलाफ पिछले ही महीने डेब्यू का मौका मिला। अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में ये खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका और बल्ले से केवल 1 रन बना सका, तो वहीं गेंदबाजी में 25 रन खर्च कर कोई विकेट नहीं लिया।

वैभव सूर्यवंशी(टी20 इंटरनेशनल)

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ी सनसनी बन चुके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को 4 जुलाई को पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में वो कुछ खास नहीं कर सके और केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने इस पारी में 2 छक्के जड़े थे।

#अशोक शर्मा (टी20 इंटरनेशनल)

राजस्थान के स्पीड स्टार अशोक शर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका मिला और पहले ही मैच में उन्हें डेब्यू का अवसर भी प्राप्त हुआ। अशोक शर्मा के डेब्यू पर काफी उम्मीदें तो थी, लेकिन वो पहले मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके और उनके खाते में कोई विकेट नहीं आ सकी।

#यश ठाकुर (टी20 इंटरनेशनल)

विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर पिछले कुछ सालों से लगातार आईपीएल में नजर आते हैं। हालांकि उन्होंने ज्यादा मैच तो नहीं खेले हैं, लेकिन उन्हें चुना जरूर जाता रहा। इसके बाद आखिर में 27 साल की उम्र में यश ठाकुर को जिम्बाब्वे के दौरे पर दूसरे टी20 मैच में डेब्यू कराया गया। इस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में