ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में टेम्बा बावुमा का ऐतिहासिक कारनामा, पीछे छूट गए दुनिया के तमाम दिग्गज कप्तान

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के साथ ही एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने बतौर कप्तान इतिहास रच दिया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Temba Bavuma’s historic record as captain
Temba Bavuma’s historic record as captain

Temba Bavuma’s historic record as captain: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करते ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने इतिहास रच दिया है। अपनी कप्तानी में टीम को एक और टेस्ट जीत दिलाने के साथ ही बावुमा ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां पहुंचना दुनिया के कई दिग्गज कप्तानों का सपना रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है।

टेम्बा बावुमा का कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान का ऐतिहासिक कारनामा शुरुआती 16 टेस्ट मैच में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड से जुड़ा है। बांग्लादेश को हराकर उन्होंने अपने करियर में बतौर कप्तान 14वां टेस्ट मैच जीता और वो इसके साथ ही इस रिकॉर्ड के मामले में दिग्गजों को पीछे कर सबसे सर्वश्रेष्ठ कप्तान बन गए हैं। बावुमा ने 1 टेस्ट ही हारा है और 1 मैच ड्रॉ रहा है।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

शुरुआती 16 टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान

टेस्ट क्रिकेट में शुरुआती 16 मुकाबलों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची पर नजर डालें तो टेम्बा बावुमा सबसे आगे हैं। उन्होंने 14 जीत के साथ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान लिंडसे हैसेट 13 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ही बिल वुडफुल, स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग के अलावा इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने अपने शुरुआती 16 टेस्ट में 11-11 जीत दर्ज की थीं। इस तरह बवुमा ने कई दिग्गज कप्तानों को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है।

यह भी पढ़े- टी20-वनडे के बाद अब टेस्ट में भी टीम इंडिया के पीछे पड़े ग्लेन फिलिप्स, तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

बावुमा ने तोड़ा लिंडसे हैसेट का रिकॉर्ड

टेम्बा बवुमा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान लिंडसे हैसेट को पीछे छोड़ दिया है। हैसेट ने बतौर कप्तान अपने शुरुआती 16 टेस्ट मैचों में 13 जीत दर्ज की थीं, जबकि बवुमा अब 14 जीत के साथ उनसे आगे निकल गए हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी शामिल है। हालांकि, बावुमा ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए इस रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया है।

बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका का शानदार रिकॉर्ड

बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम का टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 16 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें से 14 मुकाबलों में जीत मिली है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका को केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। यानी बावुमा की कप्तानी में टीम ने करीब 87.5 प्रतिशत टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है। यह आंकड़ा उनकी नेतृत्व क्षमता और टीम के शानदार प्रदर्शन को बयां करता है।

टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का बढ़ता दबदबा

इस खिलाड़ी के नेतृत्व में दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट क्रिकेट में एक मजबूत टीम के रूप में अपनी पहचान बनाई है। टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का खिताब भी अपने नाम किया था। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत उनके कप्तानी करियर में एक और बड़ी उपलब्धि बन गई है। अब देखना होगा कि बवुमा आने वाले मुकाबलों में अपने इस शानदार जीत के सिलसिले को कहां तक लेकर जाते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 647 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में