CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

KKR के खिलाफ मैच से पहले GT को बड़ा झटका, IPL 2026 से टॉम बैंटन बाहर; रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा

टॉम बैंटन IPL 2026 से चोट के कारण बाहर हो गए हैं। गुजरात टाइटंस ने उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
GT announced Tom Banton replacement for IPL 2026
GT announced Tom Banton replacement for IPL 2026

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। सीजन की शुरुआत में GT को दो हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद टीम ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर शानदार वापसी की। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अपना पांचवां मुकाबला तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज यानी 17 अप्रैल को खेलना है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टॉम बैंटन बीच सीजन में ही बाहर हो गए हैं।

टॉम बैंटन के बाहर होने की आधिकारिक घोषणा IPL की तरफ से जारी मीडिया रिलीज में की गई है। इसमें उनके बाहर होने की वजह और रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के नाम का भी खुलासा किया गया है। गुजरात टाइटंस की टीम के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

IPL 2026 से टॉम बैंटन के बाहर होने की वजह 

गुजरात टाइटंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम बैंटन उंगली की चोट (फिंगर इंजरी) के कारण IPL 2026 के बाकी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

फ्रेंचाइजी ने उन्हें पिछले साल हुए IPL ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि, IPL 2026 सीजन में टॉम बैंटन को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और अब बिना डेब्यू किए ही उनका IPL सफर खत्म हो गया है। गुजरात टाइटंस फैंस के लिए यह निराशाजनक खबर है।

टॉम बैंटन की जगह गुजरात टाइटंस ने कॉनर एस्टरहुइजन को किया शामिल

टॉम बैंटन के रिप्लेसमेंट के तौर पर गुजरात टाइटंस ने दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल कर लिया है। 24 साल के कॉनर एस्टरहुइजन पहली बार IPL में खेलते नजर आएंगे और उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया गया है।

कॉनर एस्टरहुइजन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने सीरीज के सभी 5 मुकाबले खेले और कुल 200 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के दम पर वह दो बार प्लेयर ऑफ द मैच बने, जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीता। इसके अलावा ICC ने उन्हें मार्च महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया था।

यह भी पढ़ें: IPL में तीन टीमों के लिए शतक लगाने वाले 3 खिलाड़ी, लिस्ट में बड़े नाम शामिल

अगर उनके टी20 करियर आंकड़ों पर नजर डालें तो कॉनर एस्टरहुइजन ने 44 टी20 मैचों की 39 पारियों में 926 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.87 रहा है, जबकि उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए हैं। विकेटकीपर के तौर पर उनके नाम 29 कैच और 1 स्टंपिंग भी दर्ज है। गुजरात टाइटंस को उम्मीद होगी कि कॉनर एस्टरहुइजन IPL 2026 में टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हों।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में