CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

Youngest T20I Debutants: दुनिया के 10 सबसे कम उम्र के टी20आई डेब्यूटेंट्स, वैभव सूर्यवंशी का नाम क्यों नहीं?

वैभव सूर्यवंशी भारत के सबसे कम उम्र के T20I डेब्यूटेंट बन गए, लेकिन दुनिया के सबसे युवा टी20आई डेब्यूटांट (Youngest T20I Debutants) की टॉप-10 लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं है।

Top 10 youngest T20I debutans know Vaibhav Sooryavanshi place
Top 10 youngest T20I debutans know Vaibhav Sooryavanshi place

Top-10 Youngest T20I Debutants: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में आगमन हो गया। मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वैभव को प्लेइंग XI में शामिल किया गया। इस तरह उन्हें डेब्यू का मौका मिला। टॉस से पहले उपकप्तान तिलक वर्मा ने 15 वर्षीय खिलाड़ी को पदार्पण कैप दी। 

जैसे ही वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू कंफर्म हुआ, फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। ब्रॉडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टूडियो में मौजूद दिग्गज सुनील गावस्कर तो खुशी से डांस करने लगे। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर वैभव के डेब्यू पर खास पोस्ट किया। 

वैभव भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी 

बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही भारत के लिए बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। सूर्यवंशी ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। जबकि शेफाली ने 15 साल 239 दिन और तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। 

टॉप-10 सबसे कम उम्र के T20I डेब्यूटेंट्स में वैभव सूर्यवंशी शामिल नहीं

वैभव सूर्यवंशी ने भले ही भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का कारनामा कर दिया हो लेकिन टी20आई में टॉप-10 की लिस्ट में उनका नाम नहीं है। इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे कम उम्र में करियर की शुरुआत करने का रिकॉर्ड रोमानिया के मारियन घेरासिम के नाम दर्ज है, जिन्होंने 14 साल 16 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। 

अगर T20I में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी की बात की जाए तो वह 11वें स्थान पर हैं। नीचे हम आपको टॉप-10 यंगेस्ट टी20आई डेब्यूटेंट्स की जानकारी टेबल में देने जा रहे हैं। 

दुनिया के 10 सबसे कम उम्र के T20I डेब्यूटेंट्स

खिलाड़ी उम्र टीम विपक्षी टीम मैदान मैच की तारीख
मारियन घेरासिम (Marian Gherasim) 14 वर्ष 16 दिन रोमानिया बुल्गारिया इल्फोव काउंटी 16 अक्टूबर 2020
अल्कीनूस मनाटोस (Alkinoos Manatos) 14 वर्ष 207 दिन ग्रीस सर्बिया सोफिया 25 जून 2021
मीत भावसार (Meet Bhavsar) 14 वर्ष 211 दिन कुवैत मालदीव अल अमेरात 20 जनवरी 2019
जॉर्ज सेसाय (George Sesay) 14 वर्ष 311 दिन सिएरा लियोन नाइजीरिया लागोस 19 अक्टूबर 2021
ऑस्कर डफ (Oscar Duff) 15 वर्ष 64 दिन बुल्गारिया ग्वेर्नसे पोर्ट सोइफ 21 अगस्त 2024
रेमंड कोकर (Raymond Coker) 15 वर्ष 73 दिन सिएरा लियोन तंजानिया रवांडा 1 दिसंबर 2022
अलेक्सा लाजिक (Aleksa Lazic) 15 वर्ष 73 दिन सर्बिया स्लोवेनिया बेलग्रेड 7 जून 2025
अलुसिन तुराय (Alusine Turay) 15 वर्ष 74 दिन सिएरा लियोन कैमरून रवांडा 2 दिसंबर 2022
सुहैल वयानी (Suhail Vayani) 15 वर्ष 89 दिन मलावी इस्वातिनी बेनोनी 27 मई 2023
तेनज़िन राबगे (Tenjin Rabgey) 15 वर्ष 92 दिन भूटान मालदीव बांगी 4 जुलाई 2022

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले ट्रेड हो सकते हैं ये 3 दिग्गज खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या की भी बदलेगी टीम?

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में