CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, राहुल द्रविड़ से भी आगे हैं ये दिग्गज खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक से एक महान फील्डर रहे हैं, जिन्होंने कैचिंग से खास पहचान बनाई है। जिसमें से कुछ फील्डर्स ने कैच लेने के मामले में इतिहास रचा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Steven Smith
Steven Smith

Most Catch in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के रिकॉर्ड तो अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन फील्डिंग में कैच पकड़ना भी मैच का रुख बदलने वाला अहम हुनर है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने शानदार रिफ्लेक्स और सुरक्षित हाथों के दम पर टेस्ट क्रिकेट में कैचों का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

इसमें वर्ल्ड क्रिकेट के एक से एक बड़े दिग्गज फील्डर शामिल हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।  जिन्होंने फील्डिंग में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

#1. जो रूट (इंग्लैंड) – 166 मैच, 218 कैच

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के साथ-साथ स्लिप में शानदार फील्डिंग के लिए पहचान बनाने वाले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट इस खास लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने 166 टेस्ट मैचों में 218 कैच लपके हैं। उनकी बेहतरीन रिफ्लेक्स और स्लिप में शानदार तकनीक ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद कैचर्स में शामिल किया है।

#2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 124 मैच, 218 कैच

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी 218 कैच के साथ जो रूट के बराबर खड़े हैं। स्मिथ ने यह आंकड़ा सिर्फ 124 टेस्ट मैचों में हासिल किया है। यही वजह है कि कम मैचों में इतने ज्यादा कैच पकड़ने का उनका रिकॉर्ड उनकी शानदार फील्डिंग क्षमता को दर्शाता है।

#3. राहुल द्रविड़ (भारत) – 164 मैच, 210 कैच

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का की बल्लेबाजी का लोहा पूरा वर्ल्ड क्रिकेट मानता था। साथ ही ये दिग्गज खिलाड़ी फील्डिंग में भी अपने आपको स्थापित किया और सबसे ज्यादा कैच लेने में उनका नाम इस सूची में तीसरे नंबर पर आता है। द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर के 164 मैचों में 210 कैच पकड़े। खासकर स्लिप में उनकी सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत फील्डिंग भारतीय टीम की बड़ी ताकत हुआ करती थी।

यह भी पढ़े- नंबर-3 पर शतक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले लेफ्ट हैंडर भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर सचिन का साथी

#4. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 149 मैच, 205 कैच

श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग में खूब नाम कमाया। उन्होंने 149 टेस्ट मैचों में 205 कैच अपने नाम किए। इस आंकड़े के साथ वह टेस्ट इतिहास के सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की इस खास सूची में चौथे स्थान पर हैं।

#5. जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 166 मैच, 200 कैच

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस इस सूची में 200 कैच के आंकड़े के साथ पांचवें नंबर पर हैं। कैलिस ने अपने 166 टेस्ट मैचों में 200 कैच पकड़े। बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने के साथ उनकी फील्डिंग भी उनके शानदार ऑलराउंड करियर का अहम हिस्सा रही।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में