वनडे क्रिकेट डेब्यू मैच में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज, लिस्ट में एक ही टीम के 3 बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसे कईं बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक बनाने का कारनामा किया है। इन बल्लेबाजों में कुछ ने बड़े-बड़े स्कोर भी बनाएं हैं।

Highest score on ODI debut: वनडे क्रिकेट की शुरुआत से लेकर अब तक इस फॉर्मेट ने एक से बढ़कर एक दिग्गज बल्लेबाजों को देखा है। कई बल्लेबाजों ने अपने करियर की शुरुआत बेहद शानदार अंदाज में की, तो कुछ ने पहली ही पारी में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बना ली। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड किसके नाम है?
इस खास रिकॉर्ड की लिस्ट में कुछ बेहद बड़े और मशहूर नाम शामिल हैं। दिलचस्प बात ये है कि इनमें से कुछ बल्लेबाज आगे चलकर क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शुमार हुए। तो आखिर डेब्यू मैच में बल्ले से सबसे बड़ा धमाका करने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं? आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड की पूरी कहानी।
#6. कॉलिन इनग्राम (दक्षिण अफ्रीका) – 124 रन बनाम जिम्बाब्वे, 2010
दक्षिण अफ्रीका के कॉलिन इनग्राम ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने ODI करियर की शुरुआत की। डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज शतक के साथ किया और ODI डेब्यू पर बड़ी पारी खेलने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए।
#5. मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड)– 124 रन बनाम UAE, 2015
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने 2015 में UAE के खिलाफ अपने ODI करियर का आगाज किया था। अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने नाबाद 124 रन की शानदार पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा। उनकी इस पारी ने उन्हें ODI डेब्यू पर बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह दिलाई। खास बात यह रही कि वह अंत तक आउट नहीं हुए और 124 रन बनाकर नाबाद लौटे।
यह भी पढ़े- एक ने 35 गेंदों में मचाई तबाही, दूसरे ने 37 में! भारत के टी20 इंटरनेशनल के टॉप-5 तेज शतकवीर
#4. रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान) – 127 रन बनाम आयरलैंड, 2021
अफगानिस्तान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 2021 में आयरलैंड के खिलाफ अपने ODI करियर की शुरुआत की। डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 127 रन की यादगार पारी खेली। इस प्रदर्शन के साथ गुरबाज ODI डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए।
#3. डेसमंड हेंस (वेस्टइंडीज) – 148 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1978
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज डेसमंड हेंस ने 1978 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ODI करियर का आगाज किया था। डेब्यू मैच में ही उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 148 रन की यादगार पारी खेली। लंबे समय तक ODI डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड हेंस के नाम रहा। करीब 47 साल तक उनका यह रिकॉर्ड कायम रहा, जिसे बाद में ब्रीट्जके ने पीछे छोड़ा।
#2. मैथ्यू ब्रीट्जके (दक्षिण अफ्रीका) – 150 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2025
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने 10 फरवरी 2025 को लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ODI करियर की शुरुआत की। उन्होंने डेब्यू मुकाबले में ही 148 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ODI डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
#1. जॉर्डन हरमन (दक्षिण अफ्रीका)– 150 रन बनाम नामीबिया, 2026
दक्षिण अफ्रीका के जॉर्डन हरमन ने 9 सितंबर 2026 को विंडहोक में नामीबिया के खिलाफ अपने ODI करियर का आगाज किया। डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 126 गेंदों पर 150 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और 3 छक्के निकले। इस पारी के साथ उन्होंने ODI डेब्यू पर सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।




