CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने बजाई खतरे की घंटी! संजू या अभिषेक... किसका कटेगा पत्ता?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड हासिल किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Vaibhav Suryavanshi threat to Abhishek Sharma and Sanju Samson
Vaibhav Suryavanshi threat to Abhishek Sharma and Sanju Samson

Vaibhav Suryavanshi's warning: टीम इंडिया में जगह बनाना जितना मुश्किल है, उसे लंबे समय तक बचाए रखना उससे भी ज्यादा कठिन। अब यही चुनौती संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सामने है। युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव ने टॉप ऑर्डर में अपनी दावेदारी इतनी मजबूत कर दी है कि अब सवाल उठने लगा है—क्या उनकी एंट्री के बाद संजू सैमसन की वापसी मुश्किल हो जाएगी या फिर अभिषेक शर्मा की जगह खतरे में पड़ जाएगी?

वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग के लिए अपना दावा किया मजबूत

वैभव सूर्यवंशी अपनी डेब्यू सीरीज में तो थोड़ा पीछे रह गए, लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के 3 मैचों में ही उन्होंने मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश की है। इस सीरीज में 15 साल के वैभव ने पहले मैच में 18 गेंद में तूफानी फिफ्टी पूरी की, तो वहीं तीसरे मुकाबले में फिर से 81 रन की पारी खेली और उन्होंने इस सीरीज के 3 मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया।

वैभव के उदय से संजू या अभिषेक- किसके लिए बजी खतरें की घंटी

भारतीय क्रिकेट में जिस तरह से अब वैभव सूर्यवंशी का उदय होने लगा है, उसे देखते हुए तो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के करियर पर ग्रहण लगता हुआ दिखायी दे रहा है। एक तरफ बिहार के इस लाल के बल्ले से खूब आग उगल रही है, तो दूसरी तरफ पिछले कुछ समय से भारत के दो स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बल्ले की धार कूंद पड़ती जा रही है। वैभव सूर्यवंशी के आने से इन दोनों खिलाड़ियों के लिए खतरें की घंटी बज गई है, अब सवाल ये है कि दोनों में से किसका पत्ता कटने वाला है और कौन अपनी जगह बचा लेगा, चलिए आकड़ों के जरिए समझते हैं।

यह भी पढ़े- 3 भारतीय खिलाड़ी जो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में बने प्लेयर ऑफ द मैच

अभिषेक शर्मा की फॉर्म दिखाई दे रही है गायब

भारतीय टीम के लिए पिछले करीब 2 साल में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा प्रमुख सलामी बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने कई बेहतरीन पारियां खेली हैं। लेकिन पिछली कुछ पारियों से अभिषेक का बल्ला पूरी तरह से रूठा नजर आ रहा है। पिछली 6 पारियों में उनके बल्ले से 10, 16, 3, 8, 1 और 2 रन की पारियां निकली है। तो वहीं पिछली 10 पारियों में अभिषेक शर्मा ने 19 के करीब की औसत से सिर्फ 191 रन बनाए हैं और केवल 1 अर्धशतक लगा सके हैं। ऐसे में उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े होने लामिजी हैं। 

वर्ल्ड कप के बाद संजू भी रहे हैं फ्लॉप

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी प्रदर्शन हाल के दिनों में खास नहीं रहा है। भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े नायक रहे संजू इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन कुल मिलाकर 4 पारियों में केवल 33 रन बना सके। उन्हें बीच में तो अपने खराब फॉर्म की वजह से बाहर भी बैठना पड़ा। अगर संजू के पिछले 10 पारियों के आंकड़ें देखे तो वो अभिषेक से बेहतर हैं, जहां उन्होंने 40 की औसत से 360 रन बनाए। इस मामले में संजू का रिकॉर्ड बेहतर है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में