वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी, श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हैलमबेग को झेलनी पड़ रही बड़ी परेशानी
इंडिया ए और श्रीलंका ए मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी से विवाद के बाद विशेन हैलमबेग ट्रोलिंग का शिकार हो गए। अब रिपोर्ट्स में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के सस्पेंड होने का दावा किया जा रहा है।

Vaibhav Sooryavansh vs Vishen Halambgei: हाल ही में संपन्न हुए IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कप जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हुए हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ गई है। अपने इस शानदार प्रदर्शन के कारण वे फैंस की आंखों का तारा बने हुए हैं। इसी वजह से उन्हें काफी ज्यादा समर्थन भी हासिल है। ऐसे में श्रीलंका मे खेली जा रही ट्राई-सीरीज के दौरान वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई हुई तो फिर भारतीय फैंस भी अपने युवा बल्लेबाज के समर्थन में नजर आए और इसका खामियाजा श्रीलंका क्रिकेटर विशेन हैलमबेग को भुगतना पड़ रहा है। वैभव और हैलमबेग के बीच शुरू हुई बहस धक्कामुक्की तक पहुंच गई थी। अब श्रीलंका के खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
वैभव सूर्यवंशी संग विवाद के बाद मुश्किल में फंसे विशेन हैलमबेग
दरअसल, 15 जून को दाम्बुला में खेले गए मुकाबले में इंडिया-ए सुपर ओवर में श्रीलंका-ए से हार गई थी। इसके बाद, जश्न मना रहे श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पास से गुजरे वैभव सूर्यवंशी को कुछ कमेंट किया। इसके बाद, सूर्यवंशी गुस्से में वापस आए और उन्होंने धक्का मार दिया। मामले को तुल पकड़ता देख अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया।
इस घटना के कारण सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगी है और उन्हें अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह भी दी गई। इस बीच भारतीय समर्थकों ने सोशल मीडिया पर विशेन हैलमबेग को निशाना बनाया और उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में जाकर आपत्तिजनक कमेंट किए।
सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस के गुस्से का बने निशाना, रिपोर्ट्स में अकाउंट सस्पेंड होने का दावा।
वैभव सूर्यवंशी से लड़ाई के बाद विशेन हैलमबेग को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। इनसे बेचने के लिए हैलमबेग ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया और बाद में उनका अकाउंट दिखना ही बंद हो गया। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में अलग ही कहानी निकलकर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने अपना इंस्टाग्राम बंद नहीं किया है, बल्कि भारतीय समर्थकों द्वारा बड़ी मात्रा में रिपोर्ट किए जाने से उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया है।
यह भी पढ़ें: IN-A vs SL-A Dream11 Prediction, Match 4 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम




