CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

जिम्बाब्वे पर फिर टूटा वैभव का कहर, टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीती पहली सीरीज

भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार के गम को भुलाते हुए जिम्बाब्वे को उनके ही घर में वाइटवॉश किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IND vs ZIM 3rd T20I Match Report
IND vs ZIM 3rd T20I Match Report

IND vs ZIM 3rd T20I Match Report: आयरलैंड और इंग्लैंड में हुए वाइटवॉश के बाद टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को भारत ने 35 रन से अपने नाम करने के साथ ही सीरीज को 3-0 से जीत लिया। 

भारत ने तीसरे टी20I में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया

जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की एक और धमाकेदार पारी के साथ ही मयंक यादव और यश ठाकुर के गेंदबाजी में कमाल किया और भारतीय टीम को एक शानदार जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

एक बार फिर सूर्यवंशी का तूफान, भारत ने खड़ा किया 192 का स्कोर

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान फिर से देखने को मिला। अभिषेक शर्मा की नाकामी का सिलसिला जारी रहा, लेकिन सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और केवल 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ अहम साझेदारी की। सूर्यवंशी हालांकि शतक नहीं पूरा कर सके और 4 छक्को, 8 चौकों की मदद से 49 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़े- 2026 में इन खिलाड़ियों ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी, इस साल भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

वहीं ईशान किशन ने 26 गेंद में 29 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में अच्छी लय में दिखे, लेकिन 17 गेंद में 27 रन बनाकर चलते बने। हालांकि आखिर में रिंकू सिंह ने 14 गेंद में 25* रन की कैमियो पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 192 रन का स्कोर किया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रेड इवांस (2/41) सबसे कामयाब गेंदबाज रहे।

मयंक यादव ने फिर दिखायी रफ्तार, जिम्बाब्वे बना सकी 157 रन

भारत ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने जोरदार झटका दिया और ब्रायन बैनेट को चलता किया। वहीं मेजबान टीम के कप्तान सिकंदर रजा एक बार फिर से नाकाम रहे और गोल्डन डक पर यश ठाकुर का शिकार बने। जिम्बाब्वे ने इस मैच में पिछले दो मैचों की तुलना में थोड़ा ज्यादा संघर्ष किया और टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल में विकेट निकाले और किसी भी पार्टनरशिप को बड़ा नहीं होने दिया।

वेस्ली मधेवेरे और रेयान बर्ल ने भरसक कोशिश की। जिसमें बर्ल के बल्ले से शानदार अर्धशतक (43 गेंद, 54*  रन) और मधेवेरे ने 25 गेंद में 28 रन बनाए। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बना सकी और भारत ने मुकाबला 35 रन से जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत के लिए मयंक यादव ने 3 और यश ठाकुर को 2 सफलताएं मिली, तो वहीं अशोक शर्मा व रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।

टैग:IndiaZimbabwe
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में