CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

CSK के पूर्व स्टार ऑलराउंडर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खास वजह आई सामने

विजय शंकर ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। हालांकि, क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Vijay Shankar with MS Dhoni
Vijay Shankar with MS Dhoni

Vijay Shankar Annonced Retirement from IPL and Domestic Cricket: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर ने शुक्रवार, 22 मई को सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करके आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। विजय ने यह बड़ा फैसला दुनिया भर की अन्य विदेशी लीग्स में खेलने और वहां ज्यादा से ज्यादा मौके तलाशने के लिए लिया है। उन्होंने साफ किया कि वह अपने खेलने के करियर को और लंबा खींचना चाहते हैं, जिसके लिए वे अब देश से बाहर क्रिकेट खेलेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्सके पूर्व खिलाड़ी शंकर ने अपने विदाई पोस्ट में बीसीसीआई, भारतीय टीम और अपनी सभी आईपीएल व घरेलू टीमों (TNCA, त्रिपुरा, TNPL) का आभार जताते हुए देश के लिए खेलने, भारत के 500वें वनडे में आखिरी ओवर डालने और 2019 वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर विकेट लेने जैसे खास पलों को याद किया। उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों, कोच और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया अदा किया और साथ ही करियर में मिली भारी नफरत व नकारात्मकता पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा इसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत करने का रास्ता चुना।

शानदार रहा है आईपीएल और फर्स्ट क्लास करियर

इस धाकड़ खिलाड़ी ने आईपीएल के 10 सीजन में कुल 4 अलग-अलग टीमों के लिए मैदान संभाला। अपने आईपीएल करियर के 78 मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1233 रन बनाए और साथ ही 9 विकेट भी चटकाए। वहीं अगर उनके घरेलू फर्स्ट क्लास करियर की बात करें, तो उन्होंने 77 मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए 4253 रन जोड़े और गेंद से भी योगदान देते हुए 43 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें:BCCI ने जारी किया घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल, I7 महीने में खेले जाएंगे इतने सारे मैच; वेन्यू और तारीख कर लें नोट

चोट और उतार-चढ़ाव से भरा रहा सफर

भारतीय टीम के लिए खेल चुके इस ऑलराउंडर का करियर चोटों और कई बड़े उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में अंबाती रायुडू की जगह टीम में शामिल होने के बाद वे काफी चर्चा में आए थे, जहां पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर उन्होंने इतिहास रच दिया था। हालांकि, इसके बाद वे चोटों और खराब फॉर्म से जूझते रहे और अब उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहकर विदेशी पिचों पर अपना जलवा बिखेरने का फैसला किया है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में