CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

विराट कोहली का धमाका, ODI में सबसे तेज पूरे किए 15000 रन; सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने ODI फॉर्मेट में सबसे तेज 15000 रन पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ दिया।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Virat Kohli fastest batter to complete 15000 ODI runs
Virat Kohli fastest batter to complete 15000 ODI runs

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने तिरुवनंतपुरम में 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज का धमाकेदार आगाज किया। इस मैच में फैंस का पूरा पैसा वसूल हुआ, क्योंकि उन्हें शुभमन गिल के साथ-साथ  विराट कोहली (Virat Kohli) की भी मास्टरक्लास देखने को मिली।

कोहली ने मैच में अलग ही अंदाज दिखाया और अपने वनडे करियर का 55वां शतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। अपनी इस पारी के दौरान विराट ने ODI में सबसे तेज 15000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

59 रन बनाते ही विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले से पहले विराट कोहली के नाम ODI फॉर्मेट में 14,951 रन दर्ज थे। उन्हें सबसे तेज 15,000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 59 रन चाहिए थे, जो उन्होंने आसानी से बना लिए। कोहली ने 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाते ही इतिहास रच दिया और सचिन तेंदुलकर के इस महारिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

विराट ने 303 पारियों में इस ऐतिहासिक मुकाम को हासिल किया, जबकि सचिन ने 377 पारियां ली थीं। कोहली ODI फॉर्मेट में इस क्लब में सचिन के साथ शामिल होने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। 

घर पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर से निकले आगे 

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के ODI में सबसे तेज 15000 रन बनाने के रिकॉर्ड के साथ-साथ इस फॉर्मेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। साथ ही वे घरेलू सरजमीं पर 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। सचिन ने भारत में 164 वनडे मैचों में 6976 रन बनाए, जबकि कोहली के नाम 131 मैचों में ही 7006 रन हो गए हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट ने 86 शतक किए पूरे 

वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार सेंचुरी बनाई और अब इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके शतकों की संख्या 86 हो गई है। कोहली के वनडे में 55 शतक हैं। वहीं, टेस्ट में 30 और टी20 इंटरनेशनल में 1 शतक है। कोहली अब सिर्फ ODI क्रिकेट खेलते हैं।

विराट के नाम अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 86 शतक हो चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 सेंचुरी लगाकर कुल 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए थे। ऐसे में कोहली के 100 इंटरनेशनल शतकों के आंकड़े तक पहुंचने की चर्चा फिर तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें - IND vs WI: कोहली-गिल के आगे बेबस हुई वेस्टइंडीज, भारत की पहले वनडे में 8 विकेट से जीत; कुलदीप ने भी बरपाया कहर

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में