CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

विराट कोहली से ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा, नन्हे फैन का टूटा दिल; वीडियो वायरल

IPL 2026 के बीच विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऑटोग्राफ न मिलने पर एक नन्हा फैन रो पड़ा; देखें क्या हुआ

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Virat Kohli तक नहीं पहुंच पाया बच्चा, ऑटोग्राफ न मिलने पर रोया नन्हा फैन
Virat Kohli तक नहीं पहुंच पाया बच्चा, ऑटोग्राफ न मिलने पर रोया नन्हा फैन

Virat Kohli's little fan cried: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच विराट कोहली से जुड़ा एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में एक नन्हा फैन अपने आइडल कोहली से ऑटोग्राफ लेने का प्रयास करता है लेकिन जब वह सफल नहीं होता तो फूट-फूटकर रोने लगता है। यह पूरा वाकया तब का है, जब RCB टीम होटल पहुंची थी। 

जैसे ही विराट कोहली लॉबी में एंट्री कर रहे थे, एक छोटा सा बच्चा अपने पसंदीदा स्टार को देखते ही उनके पास दौड़ पड़ा। हाथ में बैट लिए, चेहरे पर अनगिनत उम्मीदें लिए वो कोहली तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सिक्योरिटी ने बीच में ही रोक लिया और बच्चे के सामने से कोहली आगे चले गए। 

कोहली के नन्हे फैन का टूटा दिल 

जिस पल बच्चे को समझ आया कि वो अपने हीरो से नहीं मिल पाएगा, उसका चेहरा उतर गया। निराशा में उसने अपना बैट जमीन पर पटक दिया और रोते हुए वहां से चला गया। यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और अब फैंस इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं। कुछ का मानना है कि कोहली को रूककर उसे ऑटोग्राफ दे देना चाहिए था। जबकि कुछ ने सलाह दी कि माँ-बाप को अपने बच्चे को समझाना चाहिए कि इस तरह से सेलिब्रिटी लोगों के पीछे भागना अच्छी बात नहीं है। 

यह भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक T20 टूर्नामेंट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, तीसरे स्थान पर चौंकाने वाला नाम

मैदान पर विराट कोहली का जलवा बरकरार

इस बीच विराट कोहली IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 8 पारियों में 351 रन बना लिए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162.50 रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नाबाद 23 रन बनाते हुए कोहली ने IPL इतिहास रच दिया। वह इस लीग में 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

RCB की धमाकेदार जीत 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एकतरफा मुकाबला जीता। दिल्ली की टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई, जबकि RCB ने महज 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया, जो IPL के सबसे तेज चेज में से एक है। इस जीत के साथ RCB ने 8 मैचों में 6वीं जीत हासिल की और 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम का नेट रन रेट भी बेहद मजबूत है। मौजूदा समय में प्लेऑफ के लिए उसकी दावेदारी पक्की नजर आ रही है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में