CSE
Toss Index592.7 −1.36%Match Index706.5 −0.49%TIX-CPL2686.3 −1.36%TIX-TNPL2677.1 +0.83%TIX-ATOI26117.0 +6.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3557 DGD vs TGC +0.00%M3556 JK vs SNP +0.00%M3555 CSG vs LKK −0.49%M3554 SLK vs BT +0.77%M3553 TR vs MSG −2.09%M3552 TR-W vs SL-W +1.54%M3551 JK vs TKR −3.23%M3550 LKK vs TGC −3.62%M3549 IRE vs AFG +1.27%M3548 SLK vs ABF +0.94%Toss Index592.7 −1.36%Match Index706.5 −0.49%TIX-CPL2686.3 −1.36%TIX-TNPL2677.1 +0.83%TIX-ATOI26117.0 +6.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3557 DGD vs TGC +0.00%M3556 JK vs SNP +0.00%M3555 CSG vs LKK −0.49%M3554 SLK vs BT +0.77%M3553 TR vs MSG −2.09%M3552 TR-W vs SL-W +1.54%M3551 JK vs TKR −3.23%M3550 LKK vs TGC −3.62%M3549 IRE vs AFG +1.27%M3548 SLK vs ABF +0.94%
ताजा खबर

क्या सच में विराट कोहली के सबसे भरोसेमंद टेस्ट पार्टनर थे अजिंक्य रहाणे? आंकड़ें देखकर चौंक पाएंगे आप

भारतीय क्रिकेट टीम कुछ समय पहले लंबे समय तक टेस्ट में नंबर-1 पर रही, उस दौरान टीम में विराट कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे की सुपरहीट जोड़ी का बड़ा योगदान रहा।

Virat Kohli-Ajinkya Rahane
Virat Kohli-Ajinkya Rahane

Virat Kohli-Ajinkya Rahane partnership in Test: भारतीय क्रिकेट में एक सुनहरा चैप्टर थम गया है। टीम इंडिया की टेस्ट में सबसे बड़ी सफलता में एक साथ खेले बैटिंग लाइन अप के आखिरी योद्धा अजिंक्य रहाणे ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रोहित शर्मा, शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के बाद अब उनके साथ लंबे समय तक खेले रहाणे ने भी अलविदा कह दिया है।

टेस्ट में विराट कोहली की अजिंक्य रहाणे के साथ चली खूब जुगलबंदी

विराट कोहली की कप्तानी में इस टीम में एक वक्त था जब अजिंक्य रहाणे लंबे समय तक मिडिल ऑर्डर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे और साथ ही वो उपकप्तान भी रहे। इस दौरान विराट कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी में जबरदस्त जुगलबंदी देखने को मिलती थी। दोनों ने एक साथ कईं बार टीम इंडिया को मुश्किल हालातों से निकाला और कभी टेस्ट बचाया, तो कभी शानदार जीत दिलाई।

किंग कोहली ने भी रहाणे को बताया अपना बेस्ट बैटिंग पार्टनर

अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद जब विराट कोहली ने उन्हें बधाई देते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं देने के साथ ही टेस्ट में उनका सबसे बेस्ट बैटिंग पार्टनर बताया। यह जानकर कई फैंस हैरान रह गए, क्योंकि टीम इंडिया में चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और कई दिग्गज बल्लेबाज भी उनके साथ खेल चुके हैं।

विराट कईं बार कर चुके हैं रहाणे की तारीफ

ये कोई पहली बार नहीं था जब कोहली ने रहाणे की तारीफ की हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर कह चुके हैं कि रहाणे के साथ बल्लेबाजी करते समय उन्हें अलग ही भरोसा महसूस होता था। दोनों के बीच की समझ, दबाव में शांत रहने की क्षमता और मुश्किल परिस्थितियों में बड़ी साझेदारियां बनाने का हुनर उन्हें एक खास जोड़ी बनाता था।

लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर विराट ने रहाणे को ही अपना फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर क्यों बताया, तो इसका जवाब सिर्फ एक शब्द में हैआंकड़े।

यह भी पढ़े- अजिंक्य रहाणे के बाद अब इन 3 भारतीय दिग्गजों की बारी! जल्द ले सकते हैं संन्यास

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे की रही है सुपरहीट जोड़ी

अब जरा दोनों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने 67 पारियों में साथ बल्लेबाजी की और इस दौरान 3661 रन की शानदार साझेदारी की। इन साझेदारियों में 10 शतकीय और 17 अर्धशतकीय स्टैंड शामिल रहे। इतना ही नहीं, दोनों के बीच 365 रन की सबसे बड़ी साझेदारी भी दर्ज है, जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट की यादगार साझेदारियों में गिनी जाती है।

सबसे खास बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के साथ विराट कोहली की यह सबसे सफल साझेदारी है। दूसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं, जिनके साथ कोहली ने 3513 रन जोड़े। यानी आंकड़े साफ बताते हैं कि रन, भरोसे और निरंतरतातीनों मामलों में रहाणे ही विराट के सबसे सफल टेस्ट पार्टनर रहे।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 124 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में