CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

क्या अजीत अगरकर के बुरे बर्ताव की वजह से विराट कोहली ने लिया टेस्ट से संन्यास? पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज दावा

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 2025 में अचानक ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इसके बाद वनडे खेलना जारी रखा है और कमाल की फॉर्म में हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Virat Kohli's Test retirement
Virat Kohli's Test retirement

Virat Kohli's Test retirement: भारतीय क्रिकेट में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस खिलाड़ी ने सालों तक अपने बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में भारत का दबदबा कायम रखा, उसने आईपीएल 2025 के बाद अचानक इस फॉर्मेट को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया था। उस समय संन्यास के पीछे कई तरह की अटकलें लगाई गईं।

क्या अजीत अगरकर रहे थे विराट के टेस्ट रिटायरमेंट के जिम्मेदार

लेकिन अब एक पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर के बयान ने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। दावा किया जा रहा है कि विराट के इस बड़े फैसले के पीछे भारतीय क्रिकेट टीम के तात्कालिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर एंड कंपनी का बुरा बर्ताव है, जिन्होंने कोहली को अच्छे से ट्रिट नहीं किया और उन्होंने अपने शानदार टेस्ट करियर को अचानक ही थाम लिया।

वसीम जाफर का सनसनीखेज दावा, अगरकर के बर्ताव से विराट ने लिया सन्यास

विराट कोहली को लेकर ये हैरतअंगेज दावा भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे वसीम जाफर ने किया है। रणजी क्रिकेट के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में से एक इस खिलाड़ी ने विराट कोहली के टेस्ट में रिटायरमेंट के फैसले को लेकर जो बाद कही है, उससे सनसनी मच सकती है। उन्होंने सीधे तौर पर इसके लिए अजीत अगरकर को जिम्मेदार ठहराया है।

अजीत अगरकर के बर्ताव से खुश नहीं थे विराट कोहली- वसीम जाफर

वसीम जाफर ने अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से इसे लेकर कहा कि,  विराट के अंदर काफी टेस्ट क्रिकेट बचा था, लेकिन अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति से नाराज होकर उन्होंने संन्यास ले लिया। विराट जब तक खुद इस बारे में बात नहीं करते, किसी को कुछ पता नहीं लग पाएगा। ऐसा लगता है कि जिस तरह से विराट कोहली के साथ बर्ताव किया जा रहा था, उससे वह खुश नहीं थे।

यह भी पढ़े-T20I में 200+ रन डिफेंड करने में कौन है सबसे आगे? भारतीय कप्तानों की पूरी लिस्ट 

विराट के पास टेस्ट में खेलने का काफी वक्त बचा था- जाफर

मुंबई के इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने आगे कहा,  ‘विराट जैसे खिलाड़ी लोगों को मैदान पर लेकर आते हैं। उन्हें लोग देखना पसंद करते हैं. वह ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे। जब तक हम विराट कोहली के मुंह से नहीं सुनते, हमें कुछ नहीं पता। हालांकि, वह इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी जरूर कर रहे थे।

 

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में