CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

Asian Games के लिए टीम इंडिया के हेड कोच का हुआ ऐलान, 25,000+ रन बनाने वाले दिग्गज को सौंपी गई जिम्मेदारी

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है और इसके लिए BCCI ने हेड कोच के नाम का ऐलान कर दिया है। जानें, 25,000 से ज्यादा रन बनाने वाले किस दिग्गज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Asigan Games 2026 Indian Team Head Coach
Asigan Games 2026 Indian Team Head Coach

Team India's head coach for Asian Games: जापान के आइची-नागोया प्रांत में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। इस बहु-खेल प्रतियोगिता की शुरुआत 19 सितंबर से होगी, लेकिन कुछ खेलों के मुकाबले इससे पहले ही शुरू हो जाएंगे। वहीं, मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 24 सितंबर से होगी, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत भी उनमें शामिल है।

BCCI ने भारतीय टीम के स्क्वाड की घोषणा काफी पहले कर दी थी और अब हेड कोच का नाम भी सामने आ गया है। इस पद पर एक ऐसे दिग्गज को नियुक्त किया गया है, जिन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में 25,000 से ज्यादा रन बनाए। 

Asian Games में वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारतीय टीम के हेड कोच

BCCI ने एशियन गेम्स के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया है। लक्ष्मण इससे पहले भी कई मौकों पर भारतीय सीनियर टीम के कार्यवाहक हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं। हाल ही में जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर भी उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली थी, जहां उनकी कोचिंग में भारत ने टी20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी।

लक्ष्मण के पास भारतीय टीम के साथ काम करने का अच्छा अनुभव है। इसके अलावा, बतौर खिलाड़ी उनका शानदार रिकॉर्ड भी रहा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट को मिलाकर कुल 25,299 रन बनाए हैं। एशियन गेम्स में उनके सामने युवा भारतीय खिलाड़ियों वाली टीम को संभालने और उन्हें बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करने की चुनौती होगी।

गौतम गंभीर क्यों नहीं होंगे Asian Games में टीम इंडिया के हेड कोच?

काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि भारतीय टीम के नियमित हेड कोच तो गौतम गंभीर हैं, फिर एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी क्यों दी गई है? इसके पीछे शेड्यूल से जुड़ी एक खास वजह है। दरअसल, एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 3 अक्टूबर तक चलेगा। इसी दौरान 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भारत को घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

ऐसे में दोनों की तारीखों में टकराव हो रहा है। गंभीर के लिए एक ही समय पर दोनों टीमों के साथ मौजूद रहना संभव नहीं होगा। इसी वजह से BCCI ने एशियन गेम्स के लिए अलग कोचिंग व्यवस्था करते हुए वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम की जिम्मेदारी सौंपी है।

लक्ष्मण के कोचिंग स्टाफ में ये दिग्गज शामिल रहेंगे 

खेल मंत्रालय की ओर से जारी कोचों की सूची के अनुसार टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण के अलावा सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और शुभदीप घोष भी रहेंगे। जोशी गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, कानिटकर बल्लेबाजी कोच होंगे, जबकि घोष फील्डिंग कोच के रूप में टीम के साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें: BCCI ने रोहित को किया दो साल के लिए बैन, सामने आई चौंकाने वाली वजह

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में