CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

वसीम जाफर की बड़ी भविष्यवाणी, राजस्थान और दिल्ली नहीं खेलेंगी प्लेऑफ; जानें किन 4 टीमों पर लगाया है दांव

वसीम जाफर ने IPL 2026 के प्लेऑफ को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। जाफर के अनुसार राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स अब रेस से बाहर हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Wasim Jaffer
Wasim Jaffer

गुजरात टाइटंस के हाथों मिली करारी हार के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि राजस्थान रॉयल्स इस बार आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। बता दें कि शनिवार, 9 मई को जयपुर में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी।

RR और DC का अब प्लेऑफ में पहुंच पाना मुश्किल - जाफर

वहीं, जाफर के मुताबिक अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी टॉप-4 में जगह बनाना मुमकिन नहीं लग रहा है। जाफर के अनुसार ये दोनों टीमें दबाव में बिखर गई हैं। जाफर ने खास तौर पर दिल्ली की कमजोरी बताते हुए कहा कि उन्हें हर मैच में एक बैलेंस प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 55, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

जाफर ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों के बताए नाम

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टॉप-4 टीमों के नाम भी बताए हैं। जाफर के मुताबिक, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी पांच टीमों में से कोई चार टीमें IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएंगी। इस संदर्भ में जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा,

'मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स अब रेस से बाहर हो गई हैं। मैं उन्हें टॉप-4 से बाहर ही रखूंगा। मैंने पहले उनका काफी सपोर्ट किया था, लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी लय खो दी है। मेरी नज़र में पंजाब, बेंगलुरु, गुजरात, हैदराबाद और चेन्नई में से ही कोई चार टीमें प्लेऑफ में पहुचेंगी। मुझे लगता है कि राजस्थान की टीम दबाव में बिखर जाती है और दिल्ली के साथ भी यही दिक्कत है। दोनों टीमें जिस तरह से खेल रही हैं, उन्होंने काफी निराश किया है। उनकी टीम सिलेक्शन में भी कमियां दिख रही हैं, आप पथुम निसांका को खिला रहे हैं लेकिन पृथ्वी शॉ को बाहर बैठा रखा है। ये फैसला समझ से परे है।'

पॉइंट्स टेबल में RR और DC की स्थिति

बता दें कि गुजरात से बुरी तरह से हारने के बाद रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में खिसककर पांचवें नंबर पर आ गई है। उनके 11 मैचों के बाद 12 पॉइंट्स हैं। वहीं, लगातार दो मैच हारकर दिल्ली आठवें नंबर पर पहुंच गई है। उनके 11 मुकाबलों के बाद 8 अंक हैं। दिल्ली के लिए प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में