CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

रिंकू सिंह के प्रदर्शन से खुश हुईं प्रिया सरोज, अपने मंगेतर की जमकर की तारीफ; देखें वीडियो

LSG vs KKR मैच में रिंकू सिंह की शानदार पारी के बाद प्रिया सरोज का रिएक्शन सामने आया, मंगेतर के प्रदर्शन पर की खुलकर तारीफ

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
KKR की जीत के बाद रिंकू सिंह के योगदान पर प्रिया सरोज की प्रतिक्रिया
KKR की जीत के बाद रिंकू सिंह के योगदान पर प्रिया सरोज की प्रतिक्रिया

Priya Saroj reacts to Rinku Singh's heroics: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 38वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की, लेकिन इस मैच के असली हीरो रहे रिंकू सिंह, जिन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया।

रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी के दौरान मुश्किल समय में 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में कई बेहतरीन शॉट्स देखने को मिले, जिन्होंने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। इतना ही नहीं, उन्होंने फील्डिंग में भी चार शानदार कैच पकड़े, जो KKR की जीत में अहम साबित हुए। रिंकू ने जिस तरह से योगदान दिया, उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है और मंगेतर प्रिया सरोज का रिएक्शन भी सामने आया है। 

प्रिया सरोज का भावुक बयान हुआ वायरल

रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी मंगेतर प्रिया सरोज का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। KKR के द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रिया ने भावुक होते हुए कहा,

“हम बहुत खुश हैं। उन्होंने ये पारी हमारे ससुर के लिए खेली। आज हम उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं और ये पारी उन्हीं के लिए है।”

प्रिया सरोज का यह भावुक बयान फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह की तारीफों का सिलसिला जारी है और लोग उनकी इस पारी को खूब सराह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: LSG vs KKR मैच में युवा बल्लेबाज को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, BCCI ने लगाया जुर्माना; मिला डिमेरिट पॉइंट

ऐसा रहा LSG vs KKR मैच का हाल 

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 155 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन रिंकू सिंह ने एक छोर संभालकर रखा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स भी 155 रन ही बना सकी, जिससे मैच टाई हो गया। 

इसके बाद सुपर ओवर में KKR ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लखनऊ की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना सकी, जबकि कोलकाता को पहली ही गेंद पर चौका मारकर रिंकू ने जीत दिला दी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में