CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का CSK vs SRH मैच किसने जीता? पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 के लिए कड़ी टक्कर

IPL 2026 में कल चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच हुआ। इसमें SRH ने CSK को 5 विकेट से हराया, जानें पूरे मैच का हाल और पॉइंट्स टेबल अपडेट।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
CSK vs SRH Match Result
CSK vs SRH Match Result

Who won yesterday's CSK vs SRH Match: आईपीएल (IPL) 2026 में 18 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन का 63वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में घरेलू मैदान पर चेन्नई की टीम को हैदराबाद के हाथों 5 विकेटों की हार झेलनी पड़ी। मुकाबले में पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 180/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए 181/5 का स्कोर बनाया। 

इस मैच में जीत के साथ पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद के 13 मैचों में 16 अंक हो गए और उसने प्लेऑफ में जगह बना ली। वहीं, गुजरात टाइटंस भी अगले राउंड में पहुंच गई है। अगर हैदराबाद अपने अगले मुकाबले में जीत दर्ज करती है और गुजरात को अपने अंतिम मैच में हार मिलती है तो फिर SRH लीग स्टेज का समापन दूसरे स्थान पर रहते हुए कर सकती है। वहीं, पांच बार की चैंपियन चेन्नई की आगे की राह काफी ज्यादा कठिन हो गई है, क्योंकि उसके 13 मैचों में 12 अंक ही हैं। 

ब्रेविस-कार्तिक की आक्रामक पारियों से CSK ने बनाया 180 का स्कोर 

टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत भी की। संजू ने 13 गेंदों में पान चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए लेकिन फिर तीसरे ओवर में 31 KE स्कोर पर आउट हो गए। उर्विल पटेल ने एक चौका और एक छक्का लगाया, लेकिन उनकी पारी 13 रनों के आगे नहीं जा पाई। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा निराश किया और 21 गेंदों में 15 रन ही बना पाए। 

हालांकि, कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाकर रनों की गति में इजाफा किया। फिर डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए और CSK को मजबूत स्थिति में ला दिया लेकिन इसका फायदा अंतिम ओवरों में शिवम दुबे और प्रशांत वीर नहीं उठा पाए। इसी वजह से चेन्नई का स्कोर 200 तक नहीं जा पाया। दुबे ने 23 गेंदों में 26 और प्रशांत ने 9 गेंदों में 11 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। 

ईशान  की बेहतरीन पारी, क्लासेन के साथ 75 रनों की साझेदारी से हैदराबाद को दिलाई जीत 

लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ट्रेविस हेड (6) तीसरे ही ओवर में 18 के स्कोर पर आउट हो गए। अभिषेक शर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए और 21 गेंदों में 26 रनों की धीमी पारी खेलकर 56 के स्कोर पर आउट हो गए। यहां से ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने स्कोर को 131 तक पहुंचाया, जिसमें क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया। 

ईशान ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 47 गेंदों में 70 रन बनाकर SRH को जीत के करीब पहुंचा दिया। इसके बाद सलिल अरोड़ा और रविचंद्रन स्मरण ने 19 ओवर में ही हैदराबाद को जीत दिला दी। सलिल 10 और स्मरण 5 रन बनाकर नाबाद लौटे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिनकी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में हो सकती है सरप्राइज एंट्री
 

CSK vs SRH मैच के बाद IPL 2026 पॉइंट्स टेबल का हाल 

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
2 गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 0 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
4 पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
5 राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 0 12 +0.027
6 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 12 4 8 0 8 -0.701
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में