CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का RR vs LSG मैच किसने जीता? अंक तालिका में बड़ा फेरदबदल; टॉप-4 से इस टीम का कटा पत्ता

IPL 2026 में कल राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच हुआ। इसमें RR ने LSG को 7 विकेट से हराया, जानें पूरे मैच का हाल और पॉइंट्स टेबल अपडेट।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RR vs LSG Match Winner
RR vs LSG Match Winner

Who won yesterday's RR vs LSG Match: आईपीएल (IPL) 2026 में 19 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सीजन का 64वां मुकाबला खेला गया। इस हाई स्कोरिंग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 20 ओवर में 220/5 का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में ही 225/3 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के 13 मैचों में 14 अंक हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, पंजाब किंग्स एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गई है। दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी और अब 13 मैचों में सिर्फ 8 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है।

मार्श-इंग्लिस की तूफानी पारियों से LSG ने बनाया 220 का विशाल स्कोर

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने पावरप्ले में ही राजस्थान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। इंग्लिस ने सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं, मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली और शतक से चूक गए।

इन दोनों के आउट होने के बाद निकोलस पूरन ने 11 गेंदों में 16 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम को 220 तक पहुंचाया। हालांकि अंतिम ओवरों में राजस्थान ने लगातार विकेट निकालकर LSG को और बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। राजस्थान की तरफ से यश राज पुंजा सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला।

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी, जुरेल के साथ साझेदारी ने RR को दिलाई यादगार जीत

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने 23 गेंदों में 43 रन बनाए, लेकिन इसके बाद पूरा शो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। वैभव ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।

वैभव ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करते हुए मैच को पूरी तरह राजस्थान की तरफ मोड़ दिया। जुरेल ने भी जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। अंत में डोनोवन फरेरा ने 10 गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को 19.1 ओवर में ही जीत दिला दी। लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मोहसिन खान और आकाश सिंह को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: MI vs KKR: कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर घर लौटे ये दो खिलाड़ी

RR vs LSG मैच के बाद IPL 2026 पॉइंट्स टेबल का हाल 

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
2 गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 0 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
4 राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
5 पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
6 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 13 4 9 0 8 -0.702
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में