CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

BCCI ने अंगकृष रघुवंशी के खिलाफ एक्शन क्यों लिया है? जानें KKR के युवा खिलाड़ी से क्या गलती हुई

रघंवशी को आउट होकर गुस्सा दिखाने के लिए बीसीसीआई से सजा मिली है। LSG खिलाफ हुए मैच की उनकी 20% मैच फीस काट ली गई है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Angkrish Raghuvanshi
Angkrish Raghuvanshi

Why BCCI Fined Angkrish Raghuvanshi: कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल के नियम तोड़ने के लिए मोटा जुर्माना लगा है। उनके खिलाफ ये एक्शन IPL 2026 के 38वें मुकाबले के बाद लिया गया है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ था। इस मुकाबले में रघुवंशी आउट दिए जाने के बाद अंपायर के फैसले से नाखुश दिखाई दिए थे, जिसके चलते उनकी मैच फीस का 20% हिस्सा जुर्माने के तौर पर काट लिया गया है. इसके साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। 

अंगकृष रघुवंशी पर जुर्माना क्यों लगाया गया है?

दरअसल, रघुवंशी जब आउट दिए गए थे तो वो काफी गुस्से में थे। इसी गुस्से में उन्होंने बाउंड्री के कुशन पर अपना बल्ला मारा और अपना हेलमेट भी फेंक दिया। उनके इसी बर्ताव की वजह से उन पर यह कार्रवाई हुई है। आईपीएल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस सजा की पुष्टि की है। आईपीएल ने अपने बयान में कहा'

'कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज और विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के नियमों को तोड़ने के लिए 20% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच नंबर 38 के दौरान उनके इस व्यवहार की वजह से उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।'

IPL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस कार्रवाई की असली वजह बताते हुए आगे बताया गया, 

'रघुवंशी को आईपीएल के नियम 2.2 को तोड़ने का दोषी पाया गया है, जो 'मैच के दौरान क्रिकेट के सामान, कपड़ों या मैदान की चीजों के साथ बुरा बर्ताव करने' से जुड़ा है। यह घटना 5वें ओवर में हुई, जब 'फील्डिंग में रुकावट डालने' की वजह से आउट दिए जाने के बाद रघुवंशी ने गुस्से में बाउंड्री के कुशन पर अपना बल्ला मारा और फिर उसी तरह गुस्से में अपना हेलमेट भी डगआउट में फेंक दिया।'

रघुवंशी ने अपनी गलती मान ली है और उन्हें दी गई सजा को भी स्वीकार कर लिया है। नियम के अनुसार, लेवल 1 की गलतियों के लिए आमतौर पर खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया जाता है या उसे चेतावनी दी जाती है।

यह भी पढ़ें: MI Playoff Scenario: क्या फिर होगा कोई चमत्कार? 5 हार के बाद भी जिंदा है मुंबई की उम्मीद, बस करना होगा ये काम

KKR ने सुपर ओवर में LSG को हराया

बता दें कि इस रोमांचक मुकाबले का नतीजा सुपर ओवर में निकला था। पहले खेलते हुए केकेआर ने 155/7 का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें सबसे बड़ा योगदान रिंकू सिंह (83*) का रहा था। जवाब में LSG की टीम ने पूरे ओवर खेलने के बाद 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे और मैच टाई हो गया था। इसके बाद सुपर ओवर में LSG की टीम महज 1 रन बना पाई थी और कोलकाता ने पहली ही गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया था। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में