CSE
Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%Toss Index467.7 +2.39%Match Index1,063.2 +4.27%TIX-CPL2651.7 −4.41%TIX-ATOZ26102.5 −0.01%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3630 ZIM vs AUS +0.00%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%M3621 AFG vs IND +2.60%
ताजा खबर

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ENG vs IND टी20 सीरीज से क्यों हुए बाहर?

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच से भारतीय टीम के हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि BCCI ने की।

Harshit Rana and Varun Chakaravarthy ENG vs IND T20I Series
Harshit Rana and Varun Chakaravarthy ENG vs IND T20I Series

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में हुआ। इस मैच से पहले टॉस के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम की प्लेइंग XI में दो बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है।

हालांकि, तब इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि ये दोनों किसकी जगह आए हैं लेकिन बाद में BCCI ने जानकारी दी कि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट का शिकार हो गए हैं। तब पता चला कि प्रसिद्ध और सुंदर को इन दोनों की जगह ही चौथे मैच के लिए प्लेइंग XI में मौका मिला है। 

हर्षित और वरुण चोट तीसरे टी20 के दौरान हुए चोटिल 

7 जुलाई को इंग्लैंड के विरुद्ध भारत ने तीसरा टी20 खेला था, जिसमें उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उसी मैच के दौरान तेज गेंदबाज हर्षित राणा और स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। इसका उल्लेख BCCI ने सोशल मीडिया पर दोनों गेंदबाजों के संबंध में जारी किए गए अपडेट में किया। 

नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में हर्षित राणा ने चार ओवर में 40 रन देकर दो विकेट झटके थे। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने तीन ओवर की गेंदबाजी करते हुए 35 रन खर्च किए थे लेकिन कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे। 

हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण अंतिम दोनों टी20 से हर्षित और वरुण बाहर 

बीसीसीआई ने दिए गए अपडेट में बताया कि ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई। BCCI की मेडिकल टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें चौथे और पांचवें टी20 मैच से बाहर कर दिया है।

भारत ने इंग्लैंड टी20 सीरीजके लिए 16 खिलाड़ियों का स्क्वाड चुना था। इसी वजह से अभी इन दोनों के बाहर होने के बावजूद 14 खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। इसी वजह से 11 जुलाई को साउथैम्पटन में होने वाले सीरीज के अंतिम मैच के लिए रिप्लेसमेंट घोषित किए जाने की संभावना नहीं नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: ENG vs IND सीरीज के बीच 14 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले बल्लेबाज ने लिया संन्यास, इस मैच के बाद खत्म होगा करियर

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में