ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में सबसे बड़ा चमत्कार, तिहरे शतक के साथ पारी में 7 विकेट लेने का हैरतअंगेज कारनामा!

दक्षिण अफ्रीका के एक स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वह तिहरा शतक लगाने और एक पारी में 7 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Wiaan Mulder Record
Wiaan Mulder Record

Wiaan Mulder Record: टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा हुआ है, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया था। एक तरफ ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरे शतक लगाए हैं, तो दूसरी तरफ ऐसे गेंदबाज भी हैं जिन्होंने एक पारी में 7 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। लेकिन इन दोनों उपलब्धियों को अपने नाम करने वाला खिलाड़ी अब तक कोई नहीं था। साउथ अफ्रीका के एक ऑलराउंडर ने यह असंभव सा दिखने वाला कारनामा कर दिखाया है। टेस्ट में तिहरा शतक लगाने के कारनामें को अंजाम देने के बाद अब गेंद से एक ही पारी में 7 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर ने 149 साल में पहली बार किया हैरतअंगेज कमाल

दरअसल, साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बनाया है, जो 149 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं बना था। वह टेस्ट क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर में तिहरा शतक लगाने के साथ एक पारी में 7 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में हासिल की।

हमें अपने विश्वसनीय स्रोत के रूप में जोड़ेंहमारी कवरेज सबसे पहले पाने के लिए Google पर Cricket Winner को फ़ॉलो करें।
★ Cricket Winner जोड़ें

बांग्लादेश के खिलाफ पारी में झटके 7 विकेट, पहले लगा चुके हैं तिहरा शतक

मुल्डर ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में सिर्फ 31 रन देकर 7 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है। इससे पहले उन्होंने जुलाई 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो टेस्ट में नाबाद 367 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस तरह अब उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक और एक पारी में 7 विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 

टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कौन-कौन?

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। अब तक इस फॉर्मेट में कई दिग्गज बल्लेबाज यह कारनामा कर चुके हैं। इसमें ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडन, वीरेंद्र सहवाग, कुमार संगकारा, क्रिस गेल और करुण नायर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। लेकिन तिहरा शतक लगाने वाले सभी बल्लेबाजों में वियान मुल्डर की उपलब्धि इसलिए अलग है, क्योंकि उनके नाम एक पारी में 7 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी जुड़ गया है।

मुल्डर ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली थी 367 रन की पारी

मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 367 रन की नाबाद पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया था। वह टेस्ट कप्तानी में डेब्यू करते हुए तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने थे। 

यह भी पढ़े- IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले सुपर जायंट्स ने चली बड़ी चाल, केन विलियमसन को बनाया टीम का नया कोच

एक पारी में 7 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी शामिल

टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 7 विकेट हासिल करना भी गेंदबाजों के लिए बड़ी उपलब्धि है। कई महान गेंदबाजों ने अपने करियर में यह कारनामा किया है। अब वियान मुल्डर भी इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 11 ओवर में 31 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने 7 विकेट सिर्फ 64 गेंदों में पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह टेस्ट पारी में चौथे बदलाव या उसके बाद गेंदबाजी करते हुए सबसे कम गेंदों में 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने 76 साल पुराना ह्यू टेफील्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

एक ही टेस्ट में शतक और 7 विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी

वियान मुल्डर ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इसी टेस्ट की पहली पारी में 100 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरी पारी में 7 विकेट हासिल कर लिए। इस तरह वह टेस्ट इतिहास में एक ही मैच में शतक लगाने और एक पारी में 7 विकेट लेने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले जैक ग्रेगरी, इयान बॉथम, रविचंद्रन अश्विन और नसीर खान मारूफखिल जैसे खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इयान बॉथम ने यह कारनामा दो बार किया था। 

इस तरह मुल्डर ने एक ही मैच में शतक और 7 विकेट लेकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। वहीं, उनके करियर में पहले से दर्ज 367 रन की नाबाद पारी ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट का ऐसा पहला खिलाड़ी बना दिया है, जिसके नाम तिहरा शतक और एक पारी में 7 विकेट लेने की दोनों उपलब्धियां दर्ज हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 644 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में