CSE
Toss Index592.7 −1.36%Match Index706.5 −0.49%TIX-CPL2686.3 −1.36%TIX-TNPL2677.1 +0.83%TIX-ATOI26117.0 +6.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3557 DGD vs TGC +0.00%M3556 JK vs SNP +0.00%M3555 CSG vs LKK −0.49%M3554 SLK vs BT +0.77%M3553 TR vs MSG −2.09%M3552 TR-W vs SL-W +1.54%M3551 JK vs TKR −3.23%M3550 LKK vs TGC −3.62%M3549 IRE vs AFG +1.27%M3548 SLK vs ABF +0.94%Toss Index592.7 −1.36%Match Index706.5 −0.49%TIX-CPL2686.3 −1.36%TIX-TNPL2677.1 +0.83%TIX-ATOI26117.0 +6.16%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3557 DGD vs TGC +0.00%M3556 JK vs SNP +0.00%M3555 CSG vs LKK −0.49%M3554 SLK vs BT +0.77%M3553 TR vs MSG −2.09%M3552 TR-W vs SL-W +1.54%M3551 JK vs TKR −3.23%M3550 LKK vs TGC −3.62%M3549 IRE vs AFG +1.27%M3548 SLK vs ABF +0.94%
ताजा खबर

क्या World Cup 2027 में फिर चलेगा विराट का जादू? 12 मैदानों का रिकॉर्ड बता देगा सबकुछ

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के चुने गए 12 वेन्यू पर विराट कोहली का कहां कैसा प्रदर्शन रहा है?

Virat Kohli world Cup 2027
Virat Kohli world Cup 2027

Virat Kohli performance at World Cup 2027 venues: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए 12 खूबसूरत मैदानों का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्मामेंट के 12 वेन्यू पर आईसीसी की मुहर लगने के बाद अब फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू पर कैसा रहा है किंग कोहली का प्रदर्शन

टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ऐसे में भारतीय फैंस के मन में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इन मैदानों पर फिर से किंग कोहली का बल्ला गरजेगा? आखिर जिन स्टेडियमों में वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे, वहां रन मशीन कोहली का रिकॉर्ड कैसा रहा है? किस मैदान पर उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए, कहां शतक जड़ा और किस वेन्यू पर उन्हें सबसे ज्यादा संघर्ष करना पड़ा?  तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं वर्ल्ड कप 2027 के सभी 12 मैदानों पर विराट कोहली के प्रदर्शन का पूरा रिपोर्ट कार्ड

यह भी पढ़े- इतिहास के सबसे 'अजेय' 4 भारतीय टेस्ट कप्तान, चौथा नाम उड़ा देगा आपके होश

वर्ल्ड कप के 12 में से 8 वेन्यू पर विराट कोहली ने दिखाया है दम  

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन का न्यूलैंड्स, जोहान्सबर्ग का वॉन्डरर्स स्टेडियम, सेंचुरियन का सुपरस्पोर्ट पार्क, ग्केबरहा का सेंट जॉर्ज पार्क, ब्लॉमफोंटेन का मैन्गॉन्ग ओवल, पार्ल का बोलैंड पार्क और ईस्ट लंदन का बफेलो पार्क शामिल हैं। इसके अलावा जिम्बाब्वे के हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स के मोसी-आ-टुन्या इंटरनेशनल स्टेडियम के साथ-साथ नामीबिया के विलहोएक में स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले होंगे।

विराट कोहली पर होंगी वर्ल्ड कप 2027 में खास नजरें

इन 12 मैदानों में से 8 ऐसे हैं, जहां विराट कोहली पहले बल्लेबाजी कर चुके हैं और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। वहीं बाकी 4 मैदान ऐसे हैं, जहां विराट ने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में सबसे दिलचस्प बात यह होगी कि अगर भारत उन मैदानों पर खेले, तो क्या विराट पहली बार वहां भी अपने बल्ले से इतिहास रच पाएंगे। लेकिन जैसा प्रदर्शन उनका 8 मैदानों में है, उसे देखते हुए तो वो जहां नहीं खेलें हैं, वहां भी जलवा दिखा सकते हैं।

विराट कोहली के वर्ल्ड कप के सभी वेन्यू पर प्रदर्शन पर एक नजर

  1. केपटाउन- 28, 160*, 65
  2. जोहान्सबर्ग- 79, 22, 31, 75
  3. सेंचुरियन-12, 6, 46*, 129*
  4. ग्केबरहा-87*, 36
  5. बफैलो पार्क- नहीं खेले
  6. ब्लॉमफोंटेन- नहीं खेले
  7. डरबन- 54, 0, 112, 54, 68*
  8. पार्ल- 51, 0
  9. हरारे- 18, 68, 115, 14, 68*
  10. बुलावायो- 0, 82
  11. विक्टोरिया फॉल्स- नहीं खेले
  12. विलहोएक- नहीं खेले

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 124 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में