WPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB से MI और DC तक... किस टीम ने किसे किया रिटेन
बीसीसीआई के बैनर तले होने वाली महिला क्रिकेट की सबसे चर्चित टी20 टूर्नामेंट महिला प्रीमियर लीग के 5वें एडिशन को लेकर सोमवार को रिटेंशन प्रक्रिया पूरी हुई।

WPL 2027 Retention: महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन से पहले 28 सितंबर, सोमवार को रिटेंशन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके लिए सभी टीमों ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं। किस खिलाड़ी पर भरोसा कायम रखा गया और किस बड़े नाम को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया—इसकी पूरी तस्वीर अब सामने आ चुकी है।
WPL 2027 के लिए रिटेंशन प्रक्रिया हुई खत्म
RCB, MI और DC समेत लीग की सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। कुछ खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने करोड़ों का भरोसा बरकरार रखा है, तो कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिनके रिलीज होने की उम्मीद शायद फैंस ने नहीं की होगी।
बीसीसीआई के अंडर खेले जाने वाले WPL का 5वां एडिशन अगले साल 14 जनवरी से शुरू होगा और इसका फाइनल मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा। 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाले ऑक्शन से पहले आखिर किस टीम ने किसे रिटेन किया और किन खिलाड़ियों को अब ऑक्शन का रास्ता देखना होगा? WPL 2027 की पूरी रिटेंशन लिस्ट पर डालते हैं एक नजर।
दिल्ली कैपिटल्स रिटेन प्लेयर्स
एनाबेलो सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मादिवाला, मैरिजेन कप्प, मिन्नू मणि,नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा, श्री चरणी.
गुजरात जायंट्स रिटेन प्लेयर्स
अनुष्का शर्मा, एश गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यस्तिका भाटिया
यह भी पढ़े- एशियन गेम्स में बिना एक भी गेंद खेले टीम इंडिया जीत सकती है गोल्ड मेडल, समझें पूरा समीकरण
मुंबई इंडियंस रिटेन प्लेयर्स
हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नेटली साइवर-ब्रंट, निकॉला केरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रिटेन प्लेयर्स लिस्ट
अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्यूषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिसे पेरी, नदीन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल
यूपी वारियर्स रिटेन प्लेयर्स लिस्ट




