CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर? अगरकर के बाद VVS लक्ष्मण नहीं, ये वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी करेगा रिप्लेस!

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है, जहां अब उनकी कुर्सी जाने की खबरें चरम पर हैं। ऐसे में कईं नए नाम सामने आ रहे हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Team India Legend Zaheer Khan
Team India Legend Zaheer Khan

Team India New Chief Selector: टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर को लेकर इन दिनों चर्चा का बाजार गर्म है। मौजूदा चीफ सेलेक्टर पद पर आसीन अजीत अगरकर की छुट्टी तय मानी जा रही है और उनके स्थान पर बेंगलुरू में स्थित बीसीसीआई की क्रिकेट ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण का नाम अब तक तो सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन कहानी ने नया मोड़ ले लिया है और अजीत अगरकर के स्थान पर अब टीम इंडिया का एक वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी का नाम सामने आया है।

अजीत अगरकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़ा नया नाम

पिछले ही दिनों रिपोर्ट्स के अनुसार अजीत अगरकर की सितंबर में चीफ सेलेक्टर की कुर्सी जाना तय और उनके स्थान पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे माना जा रहा था, लेकिन अब लक्ष्मण पीछे छूट गए हैं और भारतीय क्रिकेट टीम को 2011 में वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में अहम योगदान देने वाले पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का नाम ट्रेंड करने लगा है।

जहीर खान बन सकते हैं भारतीय टीम के अगले चीफ सेलेक्टर

भारत के बाएं हाथ के दिग्गज पेसर और धोनी की कप्तानी में बॉलिंग कैप्टन कहे जाने वाले जहीर खान चीफ सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर को रिप्लेस करने के प्रबल दावेदार के रूप में सामने आए हैं। जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं।

अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर वह चीफ सेलेक्टर के पद पर आगे नहीं रहते हैं तो जहीर खान उनकी जगह लेने के प्रमुख दावेदारों में शामिल हो सकते हैं। अगरकर सितंबर में चयन समिति के प्रमुख के तौर पर तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। ऐसे में उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अगरकर को मिल सकता है एक साल का एक्सटेंशन

हालांकि, अजीत अगरकर को पद से हटाया जाना अभी तय नहीं है। उन्हें एक साल का एक्सटेंशन भी दिया जा सकता है, क्योंकि अगले साल भारत के सामने वनडे वर्ल्ड कप की बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में BCCI निरंतरता बनाए रखने के लिए अगरकर को जिम्मेदारी में बनाए रखने पर विचार कर सकता है। वहीं, अगर चयन समिति में बदलाव का फैसला होता है तो जहीर खान एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़े- दिग्गजों की लिस्ट में पडिक्कल की एंट्री! 167 रन के साथ बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड

जहीर खान रहे थे वर्ल्ड कप 2011 के सबसे बड़े नायक

जहीर खान का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल 610 विकेट हासिल किए। खास तौर पर 2011 वनडे वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन यादगार रहा, जहां उन्होंने 21 विकेट लेकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

खिलाड़ी के साथ मैनेजमेंट का भी लंबा अनुभव

जहीर खान के पक्ष में सिर्फ उनका शानदार इंटरनेशनल करियर ही नहीं, बल्कि उनका लंबा क्रिकेटिंग और मैनेजमेंट अनुभव भी है। उन्होंने IPL में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व किया। वह दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम से लेकर फ्रेंचाइजी क्रिकेट तक उन्हें अलग-अलग स्तर पर काम करने का अनुभव हासिल है।

संन्यास के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहे जहीर

संन्यास लेने के बाद भी जहीर खान लगातार क्रिकेट से जुड़े रहे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाली और बाद में फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट भी रहे। इसके अलावा वह लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका भी निभा चुके हैं। यानी जहीर के पास खिलाड़ियों की प्रतिभा को समझने के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट डेवलपमेंट का भी अच्छा अनुभव है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में