CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
खबर

3 भारतीय खिलाड़ी जो आयरलैंड दौरे पर कर सकते हैं टी20 इंटरनेशनल डेब्यू

भारतीय क्रिकेट टीम 26 जून से आयरलैंड के दौरे की शुरुआत करेगी, जहां टीम इंडिया आयरिश टीम के खिलाफ 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलने जा रही है।

IND vs IRE
IND vs IRE

Indian players who could make T20 International debut Ireland tour: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान का अपने घर में सूपड़ा साफ करने के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 26 जून से 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज करने जा रही है और इसके लिए नए कप्तान श्रेयर अय्यर की लीडरशिप में भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है।

आयरलैंड के दौरे पर ये खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

आयरलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। जिसमें कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें पहली बार मौका मिला है। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करने का बड़ा मौका है। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें आयरलैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है।

वैभव सूर्यवंशी

बिहार के 15 साल के सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम में पहली बार मौका मिला है। इस बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज को आईपीएल में कमाल के खेल के दम पर आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर पहली बार टीम में चुना है और वो अब आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी को यहां मौका मिलते ही वो इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

प्रिंस यादव

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में एक खिलाड़ी ने अलग ही छाप छोड़ी, वो हैं प्रिंस यादव। दिल्ली के रहने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने बहुत ही जबरदस्त गेंदबाजी से टीम इंडिया में एन्ट्री की और उन्हें पिछले ही दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान 50 ओवर फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला था। इसके बाद अब वो आयरलैंड के दौरे पर अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू के भी करीब नजर आ रहे हैं।

सूर्यांश शेडगे

मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे की किस्मत चमक गई, जब टीम इंडिया के युवा स्टार ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी चोटिल हो गए और उनकी जगह आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर मौका मिला। सूर्यांश शेडगे के लिए आईपीएल 2027 कमाल का रहा। उन्होंने पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। तो वहीं इसके बाद श्रीलंका में ए टीमों की त्रिकोणीय सीरीज में भी शेडगे का जलवा देखने को मिला और अब उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का चांस मिल सकता है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में