5 खिलाड़ी जो आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप हुए तो टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड से लंबे समय के लिए हो सकते हैं बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर है, जहां पहले आयरलैंड और इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलेगी।

Team India Ireland-England tour: भारतीय क्रिकेट टीम आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्शन मोड में दिख रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले घरेलू सीरीजखेलने के बाद अब टीम इंडिया यूनाइडेट किंगडम के दौरे पर है। इस दौरे पर भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में खेलेगी।
आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से 2 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी और इसके खत्म होने के बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस दौरे पर भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके लिए ये बड़ा और अहम मौका होगा।
ऐसे में उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में जरूर अच्छा प्रदर्शन करना होगा, अन्यथा वो लंबे समय के लिए टीम इंडिया से अपनी जगह खो सकते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं।
#1. वरूण चक्रवर्ती
भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ साल से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रमुख स्पिन गेंदबाज का काम कर रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अपनी फिरकी से काफी प्रभावित किया है, लेकिन 35 साल के होने वाले इस खिलाड़ी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है। ऐसे में उनके लिए आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा काफी अहम होने वाला है। यहां वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं तो उनके लिए टी20 में आगे का रास्ता काफी मुश्किल हो जाएगा।
#2. रवि बिश्नोई
टीम इंडिया के लिए खेलते हुए एक वक्त टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर-1 रह चुके रवि बिश्नोई के लिए पिछले कुछ वक्त से अंदर-बाहर की कहानी रही है। राजस्थान के इस स्पिन गेंदबाज के प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखा गया और इस वजह से उन्हें लगातार मौके भी नहीं मिलें। एक बार फिर से रवि बिश्नोई ने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर टी20 टीम में जगह तो बनाई है, लेकिन उनके लिए यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं निकला तो वो हमेशा के लिए बाहर हो सकते हैं।
#3. शिवम दुबे
बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे ने जब से टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया में जगह बनाई है, उसके बाद से वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए आईपीएल 2026 बहुत ही साधारण गुजरा। यहां वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वैसा खेल नहीं दिखा पाए, जैसी उनसे उम्मीद की जाती रही है। ऐसे में आयरलैंड-इंग्लैंड का दौरा उनके लिए काफी हद तक डिसाइडर होने वाला है। यहां वो अच्छा खेल दिखाते हैं तो उनके लिए आगे जगह बनेगी। नहीं तो उनका आगे का रास्ता बंद हो सकता है।
#4. वॉशिंगटन सुंदर
तमिलनाडू के उभरते स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया में लगातार मौके मिल रहे हैं। वो धीरे-धीरे तीनों ही फॉर्मेट में अपनी जगह स्थापित करते जा रहे हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वो ना तो गेंदबाजी और ना ही बल्लेबाजी में इतना ज्यादा प्रभावशाली खेल दिखा रहे हैं। ऐसे में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनके लिए बड़ा मौका है और यहां वो फ्लॉप होते हैं तो फिर उनकी इस फॉर्मेट से जगह हमेशा के लिए जा सकती है।
#5. प्रसिद्ध कृष्णा
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा टेस्ट और वनडे में धीरे-धीरे एक प्रमुख किरदार के रूप में आ चुके हैं, लेकिन टी20 फॉर्मेट में वो भारतीय टीम में अब तक स्थापित नहीं हो चुके हैं। कृष्णा को आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर टीम में जगह मिली है, लेकिन यहां उनके लिए चैलेंज काफी होने वाले हैं। इस दौरे पर प्रसिद्ध कृष्णा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके तो उनके लिए टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के दरवाजें बंद हो सकते हैं।




