CSE
Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%Toss Index457.2 +2.89%Match Index1,108.6 +4.27%TIX-CPL2653.2 +2.89%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3631 ABF vs JK +0.00%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%M3623 GAW vs ABF −4.48%M3622 ENG vs SL +4.27%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 के लिए इंग्लैंड की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं। इस महाकुंभ में इंग्लैंड क्रिकेट टीम भी एक प्रबल दावेदार के रूप में शुमार है।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

England predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अब फैंस का भी धीरे-धीरे एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। इस मेगा 50 ओवर फॉर्मेट टूर्नामेंट को लेकर कुछ टीमें सबसे फेवरेट के रूप में देखी जा रही है और इस लिस्ट में एक टीम इंग्लैंड भी है। क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड से एक बार फिर से वर्ल्ड कप में उनके फैंस को बहुत उम्मीदें होंगी। 

ICC ODI World Cup 2027 के लिए इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

लंबे इंतजार के बाद 2019 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने वाली इंग्लैंड की टीम इस बार वो इतिहास दोहराने की क्षमता रखती है। इंग्लिश टीम इस बार हैरी ब्रूक की कप्तानी में खेलने जा रही है और अपने अटैकिंग स्टाइल से बाकी टीमों को हैरान करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए इंग्लैंड की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।

ओपनर्स- बेन डकेट, विल जैक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खेल में पिछले कुछ सालों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस टीम की रणनीति तेज तर्रार बल्लेबाजी कर विरोधी टीम को बैकफुट पर धकेलने की रही है, जिसमें उनके ओपनर्स का बड़ा रोल रहा है। 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में एक अलग जोड़ी नजर आ सकती है। टीम के पास बेन डकेट के रूप में एक बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज हैं, तो वहीं उनके साथ टीम मैनेजमेंट ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका दे सकते हैं। जैक्स काफी अच्छे बल्लेबाज होने के साथ ही स्पिन का भी काम कर लेते हैं।

मिडिल ऑर्डर- हैरी ब्रूक, जो रूट, जेकब बेथेल, जोस बटलर

वनडे फॉर्मेट में किसी भी टीम का मिडिल ऑर्डर बहुत अहम माना जाता है। इंग्लिश टीम के पास मध्यक्रम में जबरदस्त मजबूती और गहरायी नजर आती है। नंबर-3 पर कप्तान हैरी ब्रूक जैसा प्रभावशाली बल्लेबाज है, तो वहीं इसके बाद बेजोड़ बल्लेबाज जो रूट हैं। रूट ऐसे बल्लेबाज हैं, जो टीम के लिए एंकर रोल अदा करने का दमखम रखते हैं। इसके बाद युवा बल्लेबाज जेकब बेथेल और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर हैं।

लोअर मिडिल ऑर्डर- जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स

इंग्लैंड की टीम में वर्ल्ड कप 2027 में बॉलिंग ऑलराउंडर्स की फौज मौजूद है। टीम के पास कुछ ऐसे गेंदबाज हैं, जो लोअर मिडिल ऑर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी योगदान देने में सक्षम हैं। इनकी टीम में जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो ना सिर्फ तेज गेंदबाजी में प्रभाव छोड़ते हैं, बल्कि बल्लेबाजी में भी अच्छा काम कर सकते हैं। इस मामले में इंग्लैंड की टीम काफी अच्छी मानी जा सकती है।

गेंदबाज- जोफ्रा आर्चर, आदिल रशिद

इंग्लैंड की टीम की बल्लेबाजी बहुत ज्यादा मजबूत है, लेकिन गेंदबाजी में वो बाकी बड़ी टीमों की तुलना में कुछ पिछड़ जाते हैं, लेकिन फिर भी टीम की बॉलिंग यूनिट में एक बड़ी ताकत के रूप में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मौजूद हैं। आर्चर के साथ ही तेज गेंदबाजी में एटकिंसन, ओवरटन और कार्स सहयोग प्रदान करेंगे, तो वहीं स्पिन बॉलिंग में आदिल रशिद हैं। रशिद काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनका साथ विल जैक्स और जेकब बेथेल दे सकते हैं। 

इंग्लैंड की संभावित एकादश एक नजर में

बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जेकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल रशिद

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में