ICC ODI World Cup 2027 के लिए न्यूजीलैंड की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम फिर से दावेदार के रूप में मैदान में उतरेगी।

New Zealand predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: वनडे फॉर्मेट के सबसे बड़े इवेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस महाकुंभ में खिताब की सबसे फेवरेट टीमों में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम भी शुमार होता है। कीवी टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के टाइटल को पाने के लिए पूरा जोर लगाती हुई नजर आ सकती है।
ICC ODI World Cup 2027 के लिए न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11
आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट्स में अक्सर ही अपने प्रदर्शन से चौंकानें वाली न्यूजीलैंड की टीम इस बार भी कुछ वैसा ही करने के लिए तैयार है। कीवी टीम में केन विलियमसन जैसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी के रिटायरमेंट के बाद अब उनकी दावेदारी को झटका जरूर लगा है, लेकिन ब्लेक कैप्स के पास उनके अलावा भी एक से एक बड़े सितारें मौजूद हैं। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए न्यूजीलैंड की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।
ओपनर्स- डेवॉन कॉनवे, विल यंग
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए न्यूजीलैंड की टीम को डार्क हॉर्स के रूप में देखा जा रहा है। इस टीम के पास पारी की शुरुआत करने के लिए डेवॉन कॉनवे जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद है, तो उनके साथ विल यंग को ये मौका मिल सकता है। विल यंग काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और सबसे खास बात इस जोड़ी में राइट-लेफ्ट का कॉम्बिनेशन भी देखने को मिलेगा, जिससे टीम को एक एडवांटेड मिल सकता है। कीवी टीम इस ओपनिंग पेयर से काफी उम्मीदें रहने वाली हैं।
मिडिल ऑर्डर- रचिन रवींद्र, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स
न्यूजीलैंड की टीम को केन विलियमसन की कमी बहुत ज्यादा खलने वाली हैं। क्योंकि इस टीम के लिए वो सालों तक मिडिल ऑर्डर की रीढ़ की हड्डी रहे हैं। लेकिन अब उनके रिटायरमेंट के बाद ये जिम्मेदारी काफी हद तक रचिन रवींद्र पर निर्भर होगी। रचिन के अलावा उनकी टीम के पास टाम लैथम और ग्लेन फिलिप्स मिडिल ऑर्डर में होंगे और इन खिलाड़ियों पर टीम की बल्लेबाजी की बहुत ज्यादा उम्मीदें रहने वाली हैं।
ऑलराउंडर्स- डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर
न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाजी को उनके ऑलराउंडर्स काफी गहराई प्रदान करते हैं। कीवी टीम के पास डैरिल मिचेल जैसे बहुत ही शानदार बल्लेबाज नंबर-6 पर खेल सकता है, जिनके पास मिडियम पेसर की भी क्षमता है। तो वहीं इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और कप्तान मिचेल सेंटनर भी मौजूद हैं। ये दोनों ही कीवी खिलाड़ी लोअर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी से बहुत अच्छा योगदान देने का माद्दा तो रखते ही हैं, साथ ही वो स्पिन गेंदबाजी में टीम के लिए प्रमुखता से आगे रहेंगे।
गेंदबाज- काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में अब टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज तो नहीं है, लेकिन फिर भी पेस अटैक काफी जबरदस्त दिख रहा है। इस टीम में मैट हेनरी टीम के तेज गेंदबाजी अटैक को लीड करेंगे, तो वहीं उनका साथ देने के लिए काइल जैमीसन और लॉकी फर्ग्यूसन रहेंगे। इस तिकड़ी में वो दमखम मौजूद है, जो इस टीम को चैंपियन बनने तक का रास्ता तय करवा सकते हैं।
न्यूजीलैंड की संभावित एकादश एक नजर में
डेवॉन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन




