CSE
Toss Index487.0 +1.56%Match Index1,216.6 +4.27%TIX-SLTO26105.8 +5.83%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3633 ENG vs SL +4.27%M3632 IND vs JPN +4.27%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%Toss Index487.0 +1.56%Match Index1,216.6 +4.27%TIX-SLTO26105.8 +5.83%TIX-SLTO26115.2 +6.66%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3633 ENG vs SL +4.27%M3632 IND vs JPN +4.27%M3631 ABF vs JK +0.94%M3630 ZIM vs AUS +4.27%M3629 JPN vs HK +0.00%M3628 ENG vs SL +4.27%M3627 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3626 JPN vs HK +4.27%M3625 JK vs GAW −4.30%M3624 ZIM vs AUS +1.77%
खबर

ICC ODI World Cup 2027 के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका अपने साथ पड़ोसी मूल्क जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ मिलकर 2003 के बाद एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।

ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027

South Africa predicted playing XI ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का अगला एडिशन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा है। वनडे क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ के लिए सभी टीमें तैयार हैं, जिसमें मेजबानी कर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम भी दावेदार की सूची में शामिल हैं। इस टीम में वो दमखम नजर आता है, कि वो वर्ल्ड कप का खिताब उठा सकती है।  

 ICC ODI World Cup 2027 के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11

 आईसीसी इवेंट्स में अक्सर ही बड़े मौकों यानी नॉक आउट मैचों में चोक कर जाने वाली प्रोटियाज टीम अपने इस कड़वे अनुभव से पार पाने की कोशिश करेगी। इस बार दक्षिण अफ्रीका की टीम काफी संतुलित और मजबूत नजर आ सकती है। उनकी टीम में बल्लेबाजी, गेंदबाजी से लेकर ऑलराउंडर्स में काफी वैराइटी दिखाई देती है। ऐसे में वो अपने घर में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को पहली बार हासिल करने की चाहत लेकर उतरेंगे। चलिए आपको इस आर्टिकल में ICC ODI World Cup 2027 के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्रेडिक्टेड प्लेइंग-11 के बारे में बताते हैं।

 ओपनर्स- क्विंटन डी कॉक, रेयान रिकेलटन

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम की सबसे बड़ी राहत ये होगी कि टीम के अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक खेलेंगे। ये बाएं हाथ का बल्लेबाज रिटायरमेंट के बाद वापसी कर रहा है और उनकी टीम को उनके पास मौजूद अनुभव की खास जरूरत है। डी कॉक को साथ देने के लिए रेयान रिकेलटन मौजूद होंगे। इस खिलाड़ी ने बहुत कम वक्त में खुद को एक बेहतरीन मैच फिनिशर के रूप में साबित किया है।

 मिडिल ऑर्डर- एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स

दक्षिण अफ्रीका की टीम का इस फॉर्मेट में अब तो मिडिल ऑर्डर भी काफी अच्छा नजर आने लगा है। प्रोटियाज टीम के पास नंबर-3 पर खुद कप्तान एडेन मार्करम होंगे, तो वहीं इसके बाद युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्ज्के नजर आ सकते हैं और इसके बाद फिनिशर के रोल के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय से खुद को साबित भी किया है।

 ऑलराउंडर्स- मार्को यानसेन, कार्बिन बॉश

क्रिकेट का चाहे कोई भी फॉर्मेट क्यों ना हो, किसी भी टीम में ऑलराउंडर्स टीम के कॉम्बिनेशन को काफी मजबूत बनाते हैं। ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास भी है। इस टीम में मार्को यानसेन और कॉर्बिन बॉश वो खिलाड़ी हैं, जो गेंदबाजी से तो अपनी पूरी ताकत टीम के साथ लगाते ही हैं, साथ ही बल्लेबाजी में भी बहुत ही उपयोगी और मजबूत योगदान देते हैं। यानसेन और बॉश की बल्लेबाजी से ही ये टीम अपनी बैटिंग यूनिट में भी गहरी नजर आती है।

 गेंदबाज- कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

दक्षिण अफ्रीकाकी टीम का बॉलिंग यूनिट अब बहुत ही अनुशासित और संतुलित नजर आ रहा है। टीम के पास मार्को यानसेन और कार्बिन बॉश तो हैं ही इसके अलावा सबसे बड़े हथियार के रूप में कगिसो रबाडा मौजूद हैं। इस गेंदबाज के साथ ही लुंगी एनगिडी पेस अटैक को धार प्रदान करते हैं। दक्षिण अफ्रीका की पिच पर ये 4 तेज गेंदबाज बहुत शानदार रोल अदा कर सकते हैं, तो वहीं स्पिन बॉलिंग की जिम्मेदारी केशव महाराज उठाएंगे। 

 दक्षिण अफ्रीका की संभावित एकादश एक नजर में

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेलटन, एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज्के, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

 

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में