CSE
Toss Index393.8▲ +4.89%Match Index1,414.7▲ +0.27%TIX-SLTO2693.7▼ −4.06%TIX-CTC26108.1▲ +5.16%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%M3680 NWD vs SWD▼ −0.02%M3679 MR vs WP▲ +1.41%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%Toss Index393.8▲ +4.89%Match Index1,414.7▲ +0.27%TIX-SLTO2693.7▼ −4.06%TIX-CTC26108.1▲ +5.16%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%M3680 NWD vs SWD▼ −0.02%M3679 MR vs WP▲ +1.41%M3678 IND vs WI▼ −5.00%M3677 PAK vs SL▲ +0.27%M3676 BOR vs HD▲ +2.27%M3675 WAR vs NC▲ +0.94%
ताजा खबर

क्या ऋतुराज की जगह CSK की कमान संभालेंगे संजू सैमसन? IPL 2027 से पहले उठी बड़ी मांग!

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई है, लेकिन अभी तक टीम का उनकी कप्तानी में खास प्रदर्शन नहीं रहा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Chennai Super Kings Captaincy
Chennai Super Kings Captaincy

Chennai Super Kings Captaincy: आईपीएल के इतिहास की सबसे सफलतम टीम चेन्नई सुपर किंग्सके लिए पिछले कुछ सीजन बहुत ही साधारण से रहे हैं। 2023 में चैंपियन बनने के बाद टीम की हालात लगातार खराब होती जा रही है। धोनी के बाद टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, लेकिन मैदान पर नतीजे लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और अब सबसे बड़ा सवाल कप्तानी को लेकर ही उठने लगा है।

क्या IPL 2027 में बदलेगा चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान?

क्या CSK ऋतुराज पर भरोसा कायम रखेगी या IPL 2027 से पहले टीम मैनेजमेंट कोई बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है? और अगर कप्तानी में बदलाव होता है, तो ऋतुराज गायकवाड़ के बाद इस टीम की कमान किसके हाथों में जाएगी? यही वो सवाल है, जिसने IPL 2027 से पहले CSK के भविष्य को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। लेकिन इसी बीच पूर्व खिलाड़ी ने संजू सैमसन को कप्तान बनाने की मांग कर डाली है।

पूर्व क्रिकेटर सदागोपन रमेश ने की संजू सैमसन को कप्तान बनाने की मांग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे सदागोपन रमेश ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संजू सैमसन को देने की मांग की है। इस पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन का कप्तानी रिकॉर्ड देखते हुए सीएसके को उन्हें कप्तान बनाने पर विचार करना चाहिए।  संजू सैमसन ने आईपीएल से लेकर टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। जिसमें 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में वो प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे हैं।

यह भी पढ़े-वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बुक पर रोहित शर्मा का राज! इन मामलों में हैं नंबर-1 

संजू सैमसन को कप्तान बनाने पर करें विचार- रमेश

सदागोपन रमेश ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा, "लग रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स कप्तानी के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। साथ में सोचा जा रहा है कि क्या बदलाव की जरुरत है? टीम में शानदार खिलाड़ी संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने पर विचार करना चाहिए।"

संजू का आईपीएल में कप्तानी का रिकॉर्ड अच्छा- सदागोपन रमेश

उन्होंने आगे कहा कि "संजू सैमसन ने आईपीएल में 66 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 33 जीते. उनका विनिंग परसेंट 50 है। उनकी कप्तानी में राजस्थान एक बार फाइनल में पहुंची और एक बार प्लेऑफ में जगह बनाई। बेशक फ्रेंचाइजी को और भी कई चीजें बदलनी होंगी, सिर्फ कप्तान बदलने से उन्हें ट्रॉफी नहीं मिलेगी लेकिन अगर कप्तान बदलना है तो संजू सैमसन के नाम पर विचार होना चाहिए।"

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 274 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में