T20 क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, विराट कोहली भी शामिल?
T20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ 5 बल्लेबाज ही 14000 या उससे ज्यादा रन बना सके हैं। जानिए पारियों के हिसाब से सबसे तेज कौन है और क्या Virat Kohli इस लिस्ट में शामिल हैं।

आधुनिक समय में T20 फॉर्मेट क्रिकेट की एक नई पहचान बन चुका है। ICC भी इस सबसे छोटे फॉर्मेट को लगातार बढ़ावा दे रहा है। वहीं, दुनिया भर में अलग-अलग क्रिकेट बोर्ड के तहत फ्रेंचाइजी लीग्स भी खेली जा रही हैं। इन सब कारणों से खिलाड़ियों के पास अब पहले से ज्यादा मौके हैं, और इसी वजह से नए-नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं। एक समय था जब 10000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट तक ही सीमित था, लेकिन अब T20 फॉर्मेट में भी बल्लेबाज इस मुकाम को छू रहे हैं। इस फॉर्मेट में अब तक 14000 रन का आंकड़ा ही सबसे ज्यादा है, जिसे सिर्फ पांच बल्लेबाज हासिल कर पाए हैं।
इस आंकड़े को अब तक जिन बल्लेबाजों ने हासिल किया है, उनमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है, क्योंकि उन्होंने अभी तक 13722 रन ही बनाए हैं। हालांकि, वह जल्द ही इस खास क्लब में शामिल होकर इतिहास रच सकते हैं। इस लेख में हम आपको पारियों के आधार पर T20 क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 5 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने टी20 क्रिकेट में जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के
पारियों के हिसाब से T20 में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
5. कीरोन पोलार्ड - 633 पारी

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को T20 के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर के पीक पर दुनिया भर के गेंदबाजों का हाल बुरा किया और अभी भी उनके अंदर काफी क्षमता है। इस खिलाड़ी ने टी20 में 14000 रन बनाने के लिए 633 पारियां ली थीं।
4. एलेक्स हेल्स - 505 पारी

इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हेल्स ने टी20 करियर के 14000 रन 505 पारियों में पूरे किए थे, जो उन्हें चौथा सबसे तेज बल्लेबाज बनाता है। इस खिलाड़ी के नाम मौजूदा समय में 14449 रन दर्ज हैं।
3. जोस बटलर - 468 पारी

आईपीएल 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए जोस बटलर ने 14000 टी20 रन पूरे किए। बटलर ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 468 पारियां लीं। यह फॉर्मेट बटलर को खूब रास आता है और उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट एक साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी धूम मचाई है।
2. डेविड वॉर्नर - 431 पारी

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं, जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में एक्टिव हैं। वॉर्नर ने 431 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। बाएं हाथ के ओपनर ने कई सालों तक अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर कहर बरपाने का काम किया है।
1. क्रिस गेल - 423 पारी

टी20 क्रिकेट के कम ही रिकॉर्ड होंगे, जो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज ना हों। सबसे तेज 14000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही हैं। इस बल्लेबाज को सबसे छोटे फॉर्मेट का मास्टर माना जाता है। उनका प्रभावशाली रिकॉर्ड दिखता है कि किस तरह से उन्होंने दबदबा बनाने का काम किया है।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




