CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

RCB vs GT: क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस का कैसा रहा है रिकॉर्ड?

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 से पहले दो बार क्वालीफायर-1 मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक बार जीत और एक बार मिली है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Gujarat Titans Team
Gujarat Titans Team

Gujarat Titans Record in Qualifier-1:IPL 2026 के लीग स्टेज का समापन हो गया है। 6 टीमें ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर हो चुकी हैं, इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के नाम शामिल हैं। प्लेऑफ में 4 टीमें पहुंची हैं, इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के नाम शामिल हैं।

प्लेऑफ मैचों का रोमांच 26 मई से शुरू होगा। टूर्नामेंट का क्वालीफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है।  दोनों टीमें धर्मशाला के मैदान पर शाम 7:30 बजे से आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले से पहले चलिए जानते हैं कि क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड कैसा रहा है?

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या धर्मशाला में दिखेगा बेंगलुरु का दम? गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले देखें 'Qualifier-1' में RCB का रिकॉर्ड

क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड 

गुजरात टाइटंस की टीम 2022 में पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी थी। GT ने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। हार्दिक पांड्या की अगुआई में गुजरात टाइटंस ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। उस सीजन में गुजरात ने क्वालीफायर-1 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेटों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था। 

गुजरात टाइटंस ने अपना दूसरा क्वालीफायर-1 मैच आईपीएल 2023 में खेला था।  हालांकि, इस बार टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ था, जिसने उसे 15 रनों से पटखनी दी थी। इसके बाद, GT ने क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से रौंदकर फाइनल का टिकट हासिल किया था, जहां उसे CSK ने 5 विकेटों से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि RCB के खिलाफ शुभमन गिल एंड कंपनी क्वालीफायर-1 मुकाबले में किस तरह का प्रदर्शन करती है। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर मौजूद हैं। पूरी उम्मीद है कि फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में