IPL मैच की एक पारी में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, जोश इंग्लिस की तूफानी एंट्री से बदली लिस्ट

IPL पावरप्ले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जोश इंग्लिस की एंट्री हुई है। जानें सुरेश रैना, ट्रेविस हेड और बाकी बल्लेबाजों के आंकड़े।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
Josh Inglis scored 77 not out in powerplay during CSK vs LSG match and entered IPL highest powerplay scores list
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Highest individual scores in IPL powerplay: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 53वां मैच खेला जा रहा है, जिसमें घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स है। इस मैच में CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर LSG को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया और यह फैसला बड़ी चूक साबित हुआ। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरुआत करने आए जोश इंग्लिस ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बारिश करते हुए पावरप्ले में 77* रन बनाकर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया।

पिछला मैच इंजरी के कारण नहीं खेल पाने वाले जोश इंग्लिस ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने सभी गेंदबाजों को निशाने पर लिया और खुलकर शॉट खेले। इस दौरान उन्होंने लैप शॉट का अच्छा इस्तेमाल किया और विकेट के पीछे भी काफी रन बटोरे। पारी की शुरुआत से ही एग्रेसिव नजर आ रहे इंग्लिस ने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर पावरप्ले के अंत तक अपने स्कोर को 25 गेंदों में 77 रन तक पहुंचा दिया।

IPL पावरप्ले में चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

अपनी धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत जोश इंग्लिस ने उन बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली, जो पावरप्ले में सबसे बड़ी पारी खेल चुके हैं। इंग्लिस ने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 25 गेंदों में 74* रन थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जेक फ्रेजर-मैकगर्क हैं, जिन्होंने 24 गेंदों में 78* रन बनाए थे।

वहीं, दूसरे स्थान पर ट्रेविस हेड हैं, जिनके नाम 26 गेंदों में 84* रनों की पारी दर्ज है। टॉप पर सुरेश रैना का नाम है। रैना ने 12 साल पहले किंग्स XI पंजाब के खिलाफ 25 गेंदों में 87* रन बनाए थे, जो आज भी पावरप्ले में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

IPL इतिहास में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट 

क्रम बल्लेबाज स्कोर गेंदें खिलाफ टीम मैदान सीजन
1 सुरेश रैना 87* 25 पंजाब किंग्स वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई 2014
2 ट्रेविस हेड 84* 26 दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2024
3 जेक फ्रेजर-मैकगर्क 78* 24 मुंबई इंडियंस दिल्ली 2024
4 जोश इंग्लिस 77* 25 चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई 2026
5 एडम गिलक्रिस्ट 74* 25 दिल्ली कैपिटल्स सेंचुरियन 2009
6 प्रभसिमरन सिंह 71* 23 पंजाब किंग्स दिल्ली 2026

यह भी पढ़ें: IPL में एक टीम के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, गेल-राहुल की लिस्ट में मिचेल मार्श भी शामिल

शतक बनाने से चूके इंग्लिस 

जिस अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जोश इंग्लिस बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखते हुए लग रहा था कि वह IPL में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी जगह बना लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लिस 33 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे। 

टैग:

हमें फॉलो करें

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में